विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

29 महिलाओं से दुष्कर्म के लिए 1535 साल की कैद

By Sachin kEdited By:
Updated: Sat, 21 Feb 2015 01:32 AM (IST)

दक्षिण अफ्रीका में 35 साल के एक दुष्कर्मी को जोहानिसबर्ग की अदालत ने 1,535 साल कैद की सजा सुनाई है। गुटेंग प्रांत के तेंबिसा इलाके में अल्बर्ट मोरैक नाम के इस व्यक्ति पर 2007 से 2012 की अवधि के बीच 29 महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप था।

News Article Hero Image

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में 35 साल के एक दुष्कर्मी को जोहानिसबर्ग की अदालत ने 1,535 साल कैद की सजा सुनाई है। गुटेंग प्रांत के तेंबिसा इलाके में अल्बर्ट मोरैक नाम के इस व्यक्ति पर 2007 से 2012 की अवधि के बीच 29 महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप था।

सबसे बड़ी सजा
जोहानिसबर्ग हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसे कुल 1,535 साल की सजा सुनाई। जिसमें दुष्कर्म के 30 आरोपों के लिए 30 उम्र कैद और लूट, हत्या व अपहरण के सैकड़ों अन्य मामलों में 360 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक मोरैक देश का सबसे दुर्दांत दुष्कर्मी है, इसलिए उसकी सजा भी सबसे बड़ी है। दुष्कर्म की शिकार बनीं महिलाओं ने अदालत के इस फैसले पर खुशी जताया है।

फैसला सुनाने वाले जज रीन स्ट्रीडम ने कहा कि मोरैक को कोई पछतावा नहीं है और इन अपराधों में वह अपनी भूमिका से हमेशा इंकार करता रहा। वह इतना अक्खड़ है कि पीडि़तों को अपनी सलाह भी देकर जाता था कि वे भविष्य में दुष्कर्म से बचने के लिए क्या उपाय करें? मोरैक की हवस की शिकार बनीं ज्यादातर पीड़ित सदमे में चली गई थीं।

पढ़ेंः पूर्व भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा