विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किम की हत्‍या उ. कोरिया की क्रूरता का संकेत: द. कोरिया

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 12:44 PM (IST)

दक्षिण कोरिया ने किम जोंग उन के सौतेले भाई के मारे जाने के पीछे उत्‍तर कोरिया का हाथ होने की संभावना जताते हुए उसे क्रूर बताया है।

किम की हत्‍या उ. कोरिया की क्रूरता का संकेत: द. कोरिया
किम की हत्‍या उ. कोरिया की क्रूरता का संकेत: द. कोरिया

सियोल (रायटर्स)। दक्षिण कोरिया की ओर से उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नम के मारे जाने की पुष्टि की गयी है। दक्षिण कोरिया ने इसे उत्तर कोरिया की क्रूरता का संकेत बताया है।

एयरपोर्ट पर हुआ हमला

मलेशियाई अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 'किम जब कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को मकाउ के लिए विमान का इंतजार कर रहे थे तभी उन पर हमला हुआ। हालांकि इस हमले को कैसे अंजाम तक पहुंचाया गया यह अभी स्पष्ट नहीं है।

जहर देकर की गयी हत्या

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में सोमवार को किम जोंग-नम को जहर देकर मार दिया गया। इस हमले के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है और न ही कोई सुराग मिल पाया है। किम सोमवार को कुआलालंपुर से मकाउ के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, तभी उन पर यह हमला हुआ था।

इनके चाचा की भी हुई थी हत्या

दक्षिण कोरिया के कार्यकारी राष्ट्रपति ह्वांग क्यो-अह ने कहा कि अगर इसके लिए उत्तर कोरिया जिम्मेदार है तो इससे उसकी क्रूरता सामने आएगी। उन्होंने कहा, ‘अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो उत्तर कोरियाई नेतृत्व के हाथों किम जोंग-उन के चाचा के बाद सबसे हाई-प्रोफाइल मौत होगी। 2013 में चांग सोंग-थाइक को मार दिया गया था।‘

मामले की हो रही जांच

मलेशियाई पुलिस ऑफिसर फदजिल अहमत ने बताया, ‘इसमें कोई संदिग्ध नहीं है लेकिन हमने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में किम के अगल-बगल दो महिलाएं हैं। अमेरिकी सूत्रों ने बताया कि किम को उत्तर कोरिया के एजेंटों ने जहर दिया। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है।

फर्जी पहचान पत्र संग कर रहे थे यात्रा

मलेशियाई प्रशासन ने शुरू में बताया कि एक अज्ञात उत्तर कोरियाई नागरिक की एयरपोर्ट पर बीमार अवस्था में गिरने से मौत हो गई है। बाद में पुलिस ने इससे जुड़े दस्तावेजों को जारी किया और मृतक व्यक्ति का नाम किम चोल और जन्म तिथि 10 जून 1970 बताई। माना जा रहा है कि किम जोंग-नम की जन्म तिथि 10 मई 1971 है।

यह भी पढ़ें: नार्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को बताया सफल, UN से बैठक बुलाने की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।