यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काबुल आत्मघाती हमले में दो भारतीय भी मारे गए
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक दिन पहले मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीयों समेत पांच विदेशी सिक्योरिटी गार्ड मारे गए थे। दो ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक दिन पहले मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीयों समेत पांच विदेशी सिक्योरिटी गार्ड मारे गए थे। दोनों भारतीय अमेरिकी कंपनी डिनकॉर्प से जुड़े थे।
गौरतलब है कि मंगलवार को काबुल एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में हुए हमले में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था। विदेशी नागरिकों को बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में पांच सिक्योरिटी गार्डो की मौत हो गई थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तालिबान के आत्मघाती हमले में मारे गए दोनों भारतीय केरल के रहने वाले थे। दोनों के शवों को भारत लाने का इंतजाम किया जा रहा है।
ट्विटर पर एक बयान जारी कर तालिबान ने हमले की बाकायदा जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि तालिबान इस तरह के हमले पहले भी कराता रहा है।

