विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोशन सिकनेस से बचाएगा अनोखा चश्मा

By Edited By:
Updated: Mon, 05 May 2014 01:19 PM (IST)

ब्रिटेन के एक किसान ने ऐसा चश्मा बनाने का दावा किया है जिससे पहनने वाले को सफर के दौरान मोशन सिकनेस (सफर के दौरान मितली या बुखार आना) का सामना नहीं कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन के एक किसान ने ऐसा चश्मा बनाने का दावा किया है जिससे पहनने वाले को सफर के दौरान मोशन सिकनेस (सफर के दौरान मितली या बुखार आना) का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ग्रेट यारमथ के नजदीक बर्घ कैसल के 53 वर्षीय टिम फ्लेक्समैन ने एक ऐसा चश्मा तैयार किया है, जिसमें एक शीशा इतना अपारदर्शी है कि इसमें से प्रकाश तो आंखों तक आता है लेकिन इसके आरपार नहीं देखा जा सकता।

'द संडे टाइम्स' की रिपार्ट के अनुसार ट्रैवलशेड्स के नाम से तैयार यह चश्मा ऐसा है कि इसे आसानी से पलटकर अपनी मनचाही आंख पर अपारदर्शी शीशे के जरिए आराम दिया जा सकता है। सफर के दौरान कई लोगों को 'मोशन सिकनेस' का सामना करना पड़ता है क्योंकि इस दौरान शरीर स्थिर रहता है लेकिन आंखें मस्तिष्क को लगातार चीजों के गतिमान होने का संकेत भेजती रहती हैं। जब शरीर और आंख से मिलने वाले इन संकेतों में अंतर होता है तब ऐसी स्थिति में दिमाग का वह हिस्सा जो उल्टी को नियंत्रित करता है वह सक्रिय हो जाता है और व्यक्ति को मितली या बुखार का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें : अब लोहे से भी मजबूत होगा शीशा

पढ़ें : अब सूरज की रोशनी से ही तैयार हो जाएंगे सोलर सेल