विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रूर IS की दरिंदगी, संबंध न बनाने पर 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Tue, 07 Jun 2016 09:37 AM (IST)

आतंकियों ने 19 यजीदी लड़कियों को पिंजरे में कैद कर एक साथ आग के हवाले कर दिया।

News Article Hero Image

मोसुल। दुनिया में सबसे क्रूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर अपने खौफनाक कदम से अपनी क्रूरता को उजागर किया है। आतंकियों ने 19 यजीदी लड़कियों को पिंजरे में कैद कर एक साथ आग के हवाले कर दिया।

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की नजर में लड़कियों का अपराध यह था कि उन्होंने उनसे शारीरिर संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। आतंकियों की क्रूरता का भयावह कृत्य लोग तमाशबीन बन देख रहे थे। आतंकियों के आतंक के चलते पिंजरे जल रही लड़कियों की चीख सुनकर भी लोगों की हिम्मत नहीं हो रही थी कि उनकी मदद में हाथ बढ़ा सकें।

कुर्दिश न्यूज एजेंसी ARA के अनुसार रोगंटे खड़ी कर देने वाली इस घटना को चौराहे पर सैकड़ों लोग देख रहे थे। बताते चलें कि इन लड़कियों को इस्लामिक स्टेट फाइटर्स के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने को कहा गया था और इन लड़कियों ने इससे इंकार कर दिया था। तब लड़कियों को मौत की सजा सुनाई गई थी।

यह पहली बार नहीं है जब इस्लामिक स्टेट ने क्रूरता की हद पार की है। इससे पहले भी आईएस के कई कुकृत्य सामने आ चुके हैं। इससे पहले बीते मई माह में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने 25 इराकी बंधकों को तेजाब में डुबोकर दर्दनाक मौत दी थी।

इससे पहले भी आईएस आतंकी जहां भी हमला किये वहां सैकड़ों लोगों की हत्या की और लड़कियों-महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए। लड़कियों को अगवा कर बड़ी तादाद में उन्हें गुलाम बनने के लिए मजबूर किया। बता दें कि आईएस आतंकियों ने 3000 यजीदी लड़कियों को अगवा कर लिया था।

इस अनोखी लड़की ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, तस्वीरें हुई वायरल

नाराज बेरहम बीवी ने फेवीक्विक से चिपका दी पति की..