विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी संगठन आइएस का हुआ 'स्टिंग ऑपरेशन'!

By Edited By:
Updated: Fri, 26 Sep 2014 08:44 AM (IST)

इराक और सीरिया में जबरदस्त तबाही मचा रहे और अमेरिकी पत्रकारों का सिर कलम करने वाले आतंकी गुट आइएस [इस्लामिक स्टेट्स] का साम्रा'य कैसा है, इससे जुड़ा एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ne2sroom@ine3t.co.in

इराक और सीरिया में जबरदस्त तबाही मचा रहे और अमेरिकी पत्रकारों का सिर कलम करने वाले आतंकी गुट आइएस [इस्लामिक स्टेट्स] का साम्राज्य कैसा है, इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्टो के मुताबिक, एक महिला ने बुर्के में छिपे अपने खुफिया कैमरे की मदद से सीरियाई शहर और इस्लामिक स्टेट की राजधानी रक्का में इस वीडियो को शूट किया है। वीडियो फ्रांसीसी चैनल फ्रांस 2 पर प्रसारित किया गया। इसमें दिखाया गया है कि शहर में आइएस के लड़ाकों की भरमार है और हर किसी के पास हथियार हैं। महिलाएं बुर्के में नजर आती हैं और उनके पास भी हथियार हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस्लामिक स्टेट में महिलाएं कंधे पर बंदूक लटकाए अपने बच्चों के साथ घूम रही हैं। रिकॉर्डिग करने वाली महिला को एक जगह कार में बैठे कुछ लड़ाके रोकते हैं और कहते हैं कि उसने बुर्का ठीक से नहीं पहन रखा है, जिससे उसके चेहरे का कुछ हिस्सा दिख रहा है। महिला इस पर माफी मांगती है। तब उससे कहा जाता है कि सार्वजनिक जगहों पर वह ठीक से बर्ताव करना सीखे। एक लड़ाका महिला से कहता है, अल्लाह उन महिलाओं से प्यार करता है, जिनका चेहरा ढंका होता है। इस बीच सीरिया में अमेरिकी कार्रवाई से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि आइएस के लड़ाकों का वहां की ऑइल रिफाइनरी से संपर्क टूट गया।

बोको हराम का हुआ खात्मा

नाइजीरिया के आतंकी गुट बोको हराम के 135 से लड़ाकों ने सेना के सामने समर्पण कर दिया। वहीं, सेना ने संगठन के मुखिया अबुबकर शेकू के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस ओलुकोलादे ने बताया कि यहां के पूर्वोत्तर शहर बियू में मंगलवार को बोको हराम के 135 लड़ाकों ने सेना को अपने हथियार सौंपते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। गुट का मुखिया अबुबकर शेकू एक हमले में मारा गया। बोको हराम ने नाईजीरिया में 200 स्कूली छात्राओं को अगवा करके पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थीं और पिछले 10 साल से उसके आतंक का राज नाइजीरिया व आस-पास के देशों में कायम था।

सीरिया में आइएस के ठिकानों पर अमेरिका ने की बमबारी

आइएस के खिलाफ मोदी से समर्थन मांग सकते हैं ओबामा