विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काबुल एयरपोर्ट के बाहर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर

By Edited By:
Updated: Thu, 17 Jul 2014 12:24 PM (IST)

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमला हुआ। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानी सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। दरअसल गुरुवार सुबह काबुल के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर एक बिल्डिंग पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने बिल्डिंग पर रॉकेट दागे।

News Article Hero Image

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमला हुआ। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानी सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया।

दरअसल गुरुवार सुबह काबुल के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर एक बिल्डिंग पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने बिल्डिंग पर रॉकेट दागे। काबुल एयरपोर्ट के पास ये आतंकी हमला सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानी सेना ने बिल्डिंग में मौजूद तीन आतंकियों को मार गिराया।

इतना ही नहीं सेना ने बिल्डिंग का चौथा फ्लोर भी आतंकवादियों से खाली करा लिया गया है। खबरों के मुताबिक आतंकी अभी तक एक मंजिल को अपने कब्जे में किये हुए हैं।

उधर ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि ये हमला तालिबान की ओर से कराया गया है। तालिबान ने खुद काबुल एयरपोर्ट हमले की जिम्मेदारी ली है।

पढ़ें: कार बम धमाके में 89 अफगानियों की मौत

पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी समूह की बगदादी में निष्ठा