विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डरबन में बोले मोदी- ऐतिहासिक संबंध से भविष्य की साझेदारी और होगी मजबूत

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Sat, 09 Jul 2016 10:49 PM (IST)

डरबन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीक के बीच मजबूत संबंध है जो भविष्य की साझेदारी को और मजबूत करेगा।

News Article Hero Image

डरबन, एएनआई। साउथ अफ्रीका के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध और क्रिकेट का जिक्र करते हुए उन्होंने कई बातें कही। मोदी ने कहा कि डरबन भारत से बाहर का एक बड़ा शहर है जहां पर इतनी तादाद में भारतीय रहते हैं। यह बड़ी संख्या में भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका में रह रहे लोगों का अपना घर है। डरबन की यात्रा के बाद वे तंजानिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

ये भी पढ़े- रक्षा व उत्पादन क्षेत्र में मजबूत होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका के रिश्ते, जानिए 10 बातें

उन्होंने कहा कि डरबन में जैसा उनका स्वागत किया गया है ये एक सौभाग्य की बात है और ये 125 करोड़ भारतवासियों का भी सम्मान है। दोनों देशों के लोगों के बीच ऐतिहासिक मजबूत संबंध भविष्य की आपसी साझेदारी को और मजबूत करेगा। मोदी ने कहा भारत की पिछली पीढ़ियों को रंगभेद और औपनिवेशिक शासन के चलते जो भुगतना पड़ा वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

ये भी पढ़ें- मेरे लिए तीर्थयात्रा की तरह है दक्षिण अफ्रीका का दौरा: पीएम मोदी

क्रिकेट संबंधों का अहम हिस्सा

मोदी ने कहा कि भारत इस समय आर्थिक संक्रमण काल के दौर के गुजर रहा है जबकि दक्षिण अफ्रीका इस समय अफ्रीका की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे में हमारी आर्थिक साझेदारी पहले से ही बेहद मजबूत है।क्रिकेट पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि अगर मैं यहां पर क्रिकेट के बारे में जिक्र नहीं करूंगा तो यह नो बॉल होगा। क्रिकेट खेल के प्रति जोश और प्यार हमारे समाज के रगों में है। यह हमारे आपसी संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।