विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका: ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए वाशिंगटन में जुटने लगे लोग

By Kishor JoshiEdited By:
Updated: Wed, 18 Jan 2017 04:10 PM (IST)

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपक्ष ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी भी वाशिंटन पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अमेरिका: ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए वाशिंगटन में जुटने लगे लोग
अमेरिका: ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए वाशिंगटन में जुटने लगे लोग

वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए हजारों लोग आ चुके हैं। यहां आ रहे लोगों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी शामिल हैं। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का थीम 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' है। समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शपथ ग्रहण के लिए ट्रंप दो बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। ट्रंप देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने जिस बाइबिल की शपथ ली थी उसके साथ ही अपने बचपन की बाइबिल की शपथ लेंगे। ट्रंप की मां ने 12 जून 1955 को बाल दिवस के मौके पर बाइबिल दी थी।

यह भी पढ़ें: प्रतिबंधों में ढिलाई के लिए ट्रंप ने रूस को दिया संधि का प्रस्ताव

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पश्चिमी छोड़ पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के अलावा कांग्रेस के सदस्य, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, राजनयिक एवं अन्य आमंत्रित अतिथि मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप और अमेरिका की फ‌र्स्ट लेडी ह्वाइट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे। ह्वाइट हाउस में जाने से पहले वे परेड का मुआयना करेंगे।

ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन

दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने गोल्डमैन सैच्स ग्रुप इंक मुख्यालय पर मंगलवार को निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वाल स्ट्रीट बैंक के कई पूर्व एग्जिक्यूटिव को ट्रंप प्रशासन में शीर्ष पदों के लिए चुने जाने का विरोध कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे कई नेता

महिला ने ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया

पूर्व में यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाने वाली महिला सुमेर जेर्वोस ने निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। यह महिला टीवी शो दी अप्रेंटिस में प्रतिभागी रह चुकी है। मंगलवार को न्यूयार्क में दायर कराए गए मामले में जेर्वोस ने कहा है कि उसके आरोपों को नकारते हुए ट्रंप ने झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं।