विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शार्ली अब्दो' की तीस लाख प्रतियों में दिखाई देंगे रोते पैगंबर

By Sachin kEdited By:
Updated: Tue, 13 Jan 2015 04:20 PM (IST)

आतंकी हमले की शिकार साप्ताहिक फ्रेंच पत्रिका शार्ली अब्दो के विशेष नए अंक में पैगंबर मुहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून भी छापे गए हैं। अलकायदा के हमले में अपने दस पत्रकारों को खो चुकी पत्रिका की बची हुई टीम के सदस्य के दम पर विशेष अंक निकाला गया। यह अंक

News Article Hero Image

पेरिस। आतंकी हमले की शिकार साप्ताहिक फ्रेंच पत्रिका शार्ली अब्दो के विशेष नए अंक में पैगंबर मुहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून भी छापे गए हैं। अलकायदा के हमले में अपने दस पत्रकारों को खो चुकी पत्रिका की बची हुई टीम के सदस्य के दम पर विशेष अंक निकाला गया। यह अंक बुधवार को बाजार में आएगा।

पत्रिका के साप्ताहिक अंक को 'सर्वाइवर इश्यू' नाम दिया गया है। कवर पेज पर सफेद पगड़ी पहने पैगंबर मोहम्मद साहब की तस्वीर प्रकाशित की है। इसमें पैगंबर को रोते हुए दिखाया गया है और उनके हाथ में एक साइन बोर्ड है, जिसपर 'मैं भी चार्ली' लिखा है। इसमें लिखा है, 'सारी गलतियां माफ।' मैगजीन के इस अंक की 30 लाख प्रतियां छापी जाएंगी। आमतौर पर मैगजीन के किसी अंक की 60 हजार प्रतियां छापी जाती हैं। मैगजीन के लिए देश भर से आर्डर आए हैं। यही वजह है कि इस बार इसको इतने बड़े पैमाने पर छापा जा रहा है।

गौरतलब है कि आतंकी हमला पिछले बुधवार को ही हुआ था। तब पेरिस स्थित शार्ली अब्दो के मुख्यालय पर दो आतंकियों ने भीषण गोलीबारी करके दस पत्रकारों समेत कुल बारह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आतंकी शेरिफ काउशी व साद काउशी हमले के दौरान पैगंबर का बदला ले लिया चिल्लाते रहे थे। बाद में ये दोनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। यमन स्थित अलकायदा की शाखा ने इस आतंकी हमले का जिम्मा लिया था।

पढ़ेंः फ्रांस के बाहर भी बिकेगा शार्ली अब्दो का अगला अंक

पेरिस की इस पत्रिका पर क्यों होते हैं हमले