विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने उठाया हिलेरी की धार्मिक आस्था पर सवाल

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Wed, 22 Jun 2016 10:36 PM (IST)

इसके जवाब में क्लिंटन के अभियानकर्ताओं ने धार्मिक गुरु डेबोरा फाइक्स का बयान जारी किया है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाया है। पूछा है कि वह ईसाई धर्म के प्रति कितनी आस्थावान हैं? कहा है कि हिलेरी दशकों से सार्वजनिक जीवन में हैं लेकिन उनकी धार्मिक आस्था के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। ट्रंप ने कहा, वह खुद हिलेरी के धार्मिक होने के बारे में कुछ नहीं जानते।

यह बात उन्होंने ईसाई धर्मगुरुओं के एक समूह के बीच कही। रिपब्लिकन नेता ने कहा, हिलेरी बराक ओबामा की उत्तराधिकारी बनने के लिए प्रयास कर रही हैं। लेकिन वह बहुत बुरा होगा। इसके जवाब में क्लिंटन के अभियानकर्ताओं ने धार्मिक गुरु डेबोरा फाइक्स का बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया है कि हिलेरी उन लोगों की नेता हैं जो आस्था का सम्मान करते हैं। अमेरिका इन दिनों एक मुश्किल की चपेट में है। यह मुश्किल खुद ट्रंप हैं, जो महिलाओं, लातिन अमेरिकियों और अभावग्र्रस्त लोगों के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

वह मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं, उनकी निगरानी करने बात करते हैं। इस सबसे एक परंपरावादी ईसाई को तकलीफ होती है। वह धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ ऐसी असहिष्णुता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

VIDEO-हॉट मॉडल कंदील बलोच संग पाक मौलवी का ये वीडियो..

पीएम मोदी कल जाएंगे ताशकंद, चीन को मनाने की होगी कोशिश