विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर फंसे ट्रंप, मांगी माफी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2016 12:17 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 09 Oct 2016 09:18 AM (GMT+05:30)

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 'वाशिंगटन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क, रायटर : रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 'वाशिंगटन पोस्ट' ने 11 साल पहले का एक वीडियो ऑनलाइन जारी किया है जिसमें ट्रंप महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करते दिख रहे हैं। वीडियो आने के बाद ट्रंप ने बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन कई शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने उनके पक्ष में मतदान नहीं करने की बात कही है।

तमाम घटनाक्रम के बीच ट्रंप से स्पष्ट किया है कि वह चुनाव मैदान से हटेंगे नहीं। उन्होंने कहा, मैंने जीवन में कदम कभी पीछे नहीं हटाया। अमेरिका में आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाने हैं। मतदान से ठीक एक माह पहले सामने आए इस वीडियो से ट्रंप की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस घटनाक्रम से महिला मतदाताओं के दूर होने की आशंका जताई जा रही है।

वीडियो में ट्रंप एबीसी के 'एक्सेस हॉलीवुड' नामक कार्यक्रम के तत्कालीन प्रेजेंटर बिली बुश से बात कर रहे हैं। इसमें वह एक शादीशुदा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की असफल कोशिश करने की बात कह रहे हैं। वीडियो में ट्रंप ने कहा, 'जब आप स्टार होते हैं तो महिलाएं आपको कुछ भी करने की इजाजत देती हैं।' माफी मांगने से पहले ट्रंप ने लिखित बयान में कहा कि यह बात बंद कमरे में मजाक के तौर पर कही गई थी। बिल क्लिंटन ने गोल्फ कोर्स में मुझसे इससे भी भद्दी बातें कही थीं।

हालांकि, अगर इससे किसी को दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं। रिपब्लिकन नेता नाराजवीडियो आने के बाद प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और रिपब्लिकन नेता पॉल रेयॉन ने कहा कि वह ट्रंप के बयान से व्यथित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्कांसिन में होने वाले कार्यक्रम में ट्रंप उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रींस पेरिबस ने कहा कि किसी महिला का वर्णन इस तरीके से नहीं किया जा सकता। सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैकॉनेल ने ट्रंप को महिलाओं और लड़कियों से माफी मांगने को कहा है।

रिपब्लिकन नेता और हिलेरी क्लिंटन के मुखर आलोचक जैसन शैफे ने कहा कि ट्रंप के पक्ष में मतदान करने पर वह अपनी 15 वर्ष की बेटी से आंखें नहीं मिला सकेंगे। पार्टी के सांसद माइक कॉफमैन ने तो ट्रंप की सुनिश्चित हार की भविष्यवाणी कर डाली। जॉन मैक्केन और टेड क्रूज ने इस बयान की निंदा तो की है, लेकिन समर्थन वापस लेने की बात नहीं कही।

पांच हजार करोड़ कम हुई ट्रंप की संपत्ति

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार और अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 5,327 करोड़ रुपये कम हो गई है। फो‌र्ब्स पत्रिका के मुताबिक ट्रंप की मौजूदा संपत्ति 3.7 अरब डॉलर (24,641 करोड़ रुपये) है। यह वर्ष 2015 की तुलना में 800 मिलियन डॉलर कम है। धनवान व्यक्तियों की सूची में ट्रंप 35 पायदान फिसलकर 156 स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी।

पढ़ें- ट्रंप जीते तो साबित होंगे अमेरिका के मुसोलिनी: डगलस कैनेडी

पढ़ें- मैथ्यू तूफान का कहरः हैती में 842 लोगों की जान लेने के बाद पहुंचा अमेरिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।