विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी गुलेन के लिए तुर्की से संबंधों को कुर्बान न करे अमेरिका

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 03:37 AM (IST)

तुर्की ने अमेरिका को कहा है कि एक गुलेन के लिए दोनों देशों के संबंधों को बर्बाद न किया जाए। तुर्की तख्‍तापलट के लिए गुलेन को जिम्‍मेदार ठहराता रहा है।

News Article Hero Image

अंकारा (एएफपी)। तुर्की ने अमेरिका को मुस्लिम धर्मगुर फतुल्लाह गुलेन को लेकर आगाह किया है। उसने कहा कि गुलेन की वजह से अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की बलि न चढ़ाए। तुर्की ने 15 जुलाई को हुए तख्तापलट के प्रयास के लिए अमेरिका में रह रहे गुलेन को जिम्मेदार ठहराया है।

न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा, 'अगर अमेरिका गुलेन को नहीं सौंपता है तो इसका मतलब यह है कि वह एक आतंकी के लिए तुर्की के साथ अपने संबंधों को कुर्बान कर रहा है।' तुर्की 75 वर्षीय गुलेन को प्रत्यर्पित करने के लिए अमेरिका पर कई बार दबाव बना चुका है।

हालांकि गुलेन ने इन आरोपों से इन्कार किया है। उसके वकील ने कहा है कि तुर्की ने अपने दावे के समर्थन के लिए कोई ठोस सुबूत नहीं दिया है। मंत्री ने बताया कि तख्तापलट के मामले में 16 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।