यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीरिया में तुर्की सेना के हमले में 65 आईएस आतंकी ढेर
तुर्की सेना के हमले में सीरिया में मौजूद इस्लामिक संंगठन के करीब 65 आतंकी मारे गए हैं। यह हमला रविवार को किया गया था। ...और पढ़ें

अंकारा (रॉयटर)। सीरिया में तुर्की सेना द्वारा किए गए हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के करीब 65 आतंकी मारे गए हैं। तुर्की सेना ने यह हमला सीरिया में विद्रोही गुटों के समर्थन में किया था। तुर्की सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह हमला रविवार को उत्तरी सीरिया में किया गया था। इस जानकारी के मुताबिक तुर्की ने जिहादियों को सीरिया की सीमा पर डटे आईएस आतंकियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए एक ऑपरेशन के तहत किया था। गौरतलब है कि सीरिया के अल-बाब टाउन में पिछले कुछ माह से आईएस आतंकियों का कब्जा है। यहां पर कई दिनों से भीषण जंग हो रही है।