विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजा में मारे गए अमेरिकी मूल के दो इजरायली सैनिक

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Jul 2014 12:51 PM (IST)

अमेरिका ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि इजरायली रक्षा बल में शामिल अमेरिकी मूल के दो इजरायली सैनिक गाजा पट्टी संघर्ष में मारे गए हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि इजरायली रक्षा बल में शामिल अमेरिकी मूल के दो इजरायली सैनिक गाजा पट्टी संघर्ष में मारे गए हैं।

अमेरिकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जेन पास्की ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि गाजा पट्टी में जारी संघर्ष में अमेरिकी मूल के दो सैनिक मारे गए है जिनमें से एक मैक्स स्टीनबर्ग और निसिम सीन कार्मेली है।

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय स्टीनबर्ग गोलानी बिग्रेड का अचूक निशानेबाज था और शनिवार को मारे गए 13 सैनिकों में शामिल था।

वहीं, 21 वर्षीय निसिम सीन कार्मेली टेक्सास का रहने वाला था और गोलानी बिग्रेड से अटैच था जो गाजा में मारा गया। पास्की ने बताया कि फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है कि वे दोनों सैनिक कैसे हताहत हुए।

लीबिया में हवाईअड्डे पर कब्जे को लेकर संघर्ष में 47 की मौत

इजरायली सेना ने तेज किए हवाई हमले, मरने वालों की संख्या चार सौ के पार