विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेल्जियम में चाकू से हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल, हमलावर ढेेर

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 07 Aug 2016 02:04 AM (IST)

बेल्जियम के चार्लेरोई शहर में दो महिला पुलिस अधिकारियों पर चाकू से वार कर उन्‍हे घायल करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। बेल्जियम के पीएम ने इसको आतंकी घटना बताया है।

News Article Hero Image

ब्रसेल्स (राॅॅयटर)। दक्षिणी बेल्जियम के चार्लेरोई शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने चाकू मार कर दो महिला पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली मार कर हमलावर को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान वह जोर से अल्लाह हो अकबर बोल रहा था। यह हमला शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने इसको एक आतंकी घटना बताया है। उन्होंंने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा कि जिस रणनीति के तहत हमलावर ने इसको अंजाम दिया वह एक आतंकी घटना के तहत ही किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मार्च में ब्रसेल्स में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आत्मघाती हमले में 32 लोग मारे गए थे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में पेरिस में आइएस आतंकियों के हमले 130 लोगों की मौत हुई थी। पेरिस में हमले करने वाले अधिकतर आतंकी बेल्जियम के रहने वाले थे।

सीरियाई सेना को मिली बड़ी कामयाबी, आइएस से मुक्त हुआ मनबिज