विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका की 60 सबसे सफल महिला उद्योपतियों में ये दो भारतीय भी शामिल

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 05:02 PM (IST)

भारतीय मूल की दो महिलाओं को अमेरिका में सबसे सफल साठ महिला उद्यमी की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची फोर्ब्‍स मैगजीन ने जारी की है।

News Article Hero Image

न्यूयार्क। फोर्ब्स ने अमेरिका की सबसे सफल साठ महिला उद्यमियों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो महिलाओं का नाम भी शामिल है। इनका नाम नीरजा सेठी और जयश्री उल्लाल है। फोर्ब्स की सबसे सफल महिलाओं की सूची में नीरजा का नाम 16वें नंबर पर और उल्लास 30वें नंबर पर हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये क्या कह बैठींं हिलेरी क्लिंटन

फर्स्ट पोस्ट की खबर के मुताबिक नीरजा सेठी ने पति भारत देसाई के साथ मिलकर आईटी सलाहकार एवं आउटसोर्सिंग कंपनी ‘सिंटेल' की शुरुआत की थी। सेठी, 61 वर्ष की है और उनकी कंपनी की नेटवर्थ शुद्ध सम्पत्ति 1.1 अरब डॉलर के बराबर है। उनकी कंपनी में 25,000 लोग काम करते हैं। हाल में उनकी कंपनी शेयर मूल्य के हिसाब से बाजार में 3.6 अरब डॉलर की थी।

भाजपा की शिवसेना को चेतावनी, हमारे अंदरुणी मामलों में न दें दखल

वहींं जयश्री उल्लाल (55) की कंपनी की नेटवर्थ 47 करोड डॉलर की है. वह 2008 में अरिस्ता नेटवर्क्स की सीईओ बनी. तब कंपनी की कमाई के नाम पर कुछ नहीं था और इसमें 50 से कम कर्मचारी थे. 2015 में उसकी आय 83.80 करोड़ डॉलर पर पहुंच गयी.इसके शेयर जून 2014 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराये गए। फोर्ब्स की इस सूची में सबसे उपर डेयने हैंड्रिक हैंं जो वह एबीसी सप्लाई की मालिक हैं। इनकी संपत्ति इस समय 4.9 अरब डॉलर है। वहीं अरिस्ता नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं सीईओ जयश्री उल्लाल को 30वां स्थान मिला है

गुलबर्ग सोसायटी मामला: कोर्ट के फैसले से नाखुश जाकिया, बोलीं- मिला अधूरा न्याय