Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अमेरिकी चुनाव के हैक में व्लादिमीर पुतिन खुद थे शामिल'

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2016 10:15 AM (IST)

    वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को पक्का विश्वास है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के गुप्त रूसी अभियान में व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क, जेएनएन। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। एनबीसी के मुताबिक वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को पक्का विश्वास है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के गुप्त रूसी अभियान में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल थे।

    दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि खुफिया जानकारी से पता चलता है कि पुतिन व्यक्तिगत तौर पर निर्देशित कर थे कि कैसे डेमोक्रेट्स से हैक की गई सामग्री को लीक कर उपयोग किया जा सकता है।अधिकारियों का मानना है कि केवल रूस के सबसे वरिष्ठ अधिकारी इन गतिविधियों के लिए अधिकृत हो सकते हैं। यह खुफिया रूसी प्रणाली पुतिन के नियंत्रण में हैं। इस आधार से पता चलता है कि पुतिन के निर्देश पर ही ये सब हुआ है।

    पुतिन के करीबी टिलरसन होंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

    खबर है कि रूसी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत चाहती थी। लेकिन एफबीआई और अन्य एजेंसिया इस बात का पूरी तरह से समर्थन नहीं करती हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि रूसी ऑपरेशन द्वारा ईमेल लीक करने का उद्देश्य हिलेरी क्लिंटन को नुकसान पहुंचाना था।अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब अमेरिका के पास इस ऑपरेशन में पुतिन के शामिल होने के ठोस सबूत हैं।

    दुनिया के 10 ताकतवर लोगों में पीएम मोदी शामिल, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

    खबरें और भी