विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वंंडर वूमेन' के इस्‍तेमाल पर हो रही UN की जमकर खिंचाई

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 19 Oct 2016 10:53 AM (IST)

महिला सशिक्‍तकरण के लिए यूएन द्वारा चुने गए 'वंडर वूमेन' के कार्टून कैरेक्‍टर को लेकर उसकी काफी आलोचना हो रही है। जबकि यूएन इसको सही ठहरा रहा है।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र (एएफपी)। संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कार्टून कैरेक्टर वंडर वूमेन का इस्मेताल करने पर उसकी कई नेताओं ने आलोचना की है। आलोचना कर रहे लोगों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र ऐसा करके महिलाओं का अपमान किया है। हालांकि इन आलोचनाओं के बचाव में उतरे में यूएन ने अपने फैसले का फिर से समर्थन करते हुए इसको सही बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के लिए 'वंडर वूमेेन' को मानद राजदूत औपचारिक तौर पर लॉन्च करेंगे। लेकिन इससे पहले ही यह विवादों में घिर गया है।

गुटरेस ने भी की आलोचना

यूएन के इस फैसले की आलोचना करने वालों में इसके भावी महासचिव और पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटरेस का नाम भी शामिल है। उनका कहना है कि यूएन के इस फैसले से उन महिला समूहों को काफी ठेस पहुंची है जो डिप्लोमेट-इन-चीफ के तौर पर पहली महिला को चुनने लिए कैंपेन चला रहे थे। वहीं She4SG की लीडर शाजिया रफी ने भी यूएन के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने यूएन की आलोचना करते हुए कहा है कि एक कार्टून कैरेक्टर के जरिए यूएन महिला सशिक्तकरण को दर्शा रहा है, जबकि दुनिया में कई ऐसी महिलाएं मौजूद हैं जो इसकी पहचान बन सकती हैं। उनका कहना है कि यूएन इन महिलाओं में से किसी को भी चुन सकता था।

फैसला रद करने की मांग

उन्होंने बान की मून को एक पत्र लिखकर इस तरह के समारोह में जाने से मना भी किया है। उन्होंने कार्टून कैरेक्टर की वंडर वूमेन को महिला सशक्तिकरण के तौर पर इस्तेमाल न करने और तुरंत इस फैसले को रद करने की मांग भी की है। उन्होंने तीखे स्वरों में इस फैसले की निंदा करते हुए कहा है कि इसको तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

युवाओं को लुभाएगा 'वंडर वूमेन'

इस मुद्दे पर आलोचनाओं से घिरे यूएन के प्रवक्ता स्टीफन डुजेरिक ने सभी आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा हैै कि वंडर वूमन का चयन युवा पीढ़ी को इस ओर लुभाने के मकसद से किया गया है। उनका कहना है कि यूएन की इस इमारत के बाहर जरूरत है कि युवा पीढ़ी़ के बीच अपनी पहचान को बनाया और बढ़ाया जाए। इसके लिए यह भी जरूरी है कि कुछ क्रिएटिव किया जाए। लेकिन रफी ने उनके इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इस कार्टून कैरेक्टर की वंडर वूमेेन की ड्रेस पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यूएन को इसपर दोबारा गंभीरता से विचार करना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैंं।

यूएन का मकसद

वहीं यूएन प्रवक्ता का कहना है कि अगले 15 वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जैंडर इक्वलिटी और वूमेन एंपावरमेंट को पाने का मकसद रखा है। उन्होंने कहा कि यह भले ही कार्टून कैरेक्टर है, लेकिन आज के लिए सटीक है। गौरतलब है कि इस कॉमिक कैरेक्टर को लिंडा कार्टर ने अपने टीवी कार्टून सीरिज के लिए वर्ष 1970 में बनाया था। यह एक साइंस फिक्शन कार्टून सीरिज थी। शुक्रवार को होने वाले समारोह में लिंडा के साथ-साथ डीसी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष डेने नेलसन भी आएंगे।

संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें