विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र ने दी इराक में नरसंहार की चेतावनी

By Edited By:
Updated: Sun, 24 Aug 2014 12:14 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र ने इराक में जिहादियों के कब्जे वाले एक कस्बे में नरसंहार की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इराक के कस्बे के शिया तुर्क नि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बगदाद। संयुक्त राष्ट्र ने इराक में जिहादियों के कब्जे वाले एक कस्बे में नरसंहार की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इराक के कस्बे के शिया तुर्क निवासियों पर लगातार नरसंहार का खतरा बरकरार है।

बीते जून से इस कस्बे पर जिहादी सुन्नी आतंकियों ने कब्जा कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र ने संभावित नरसंहार रोकने के लिए जल्द कदम उठाने की अपील की है।

बगदाद के उत्तर में स्थित सलाहेद्दीन प्रांत का अमेरली कस्बा जून में आइएस आतंकियों की कार्रवाई शुरू होने के बाद से ही पूरे देश से कटा हुआ है। इसे तब से सुन्नी आतंकियों ने अपने कब्जे में ले रखा है।

संयुक्त राष्ट्र के इराक दूत निकोले लादेनोव ने एक बयान में कहा कि अमेरली में रह रहे लोगों की हालत बहुत खराब है। यहां नागरिकों को संभावित नरसंहार से बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है।

पढ़ें: इराक के हालात से निबटने में लगेगा समय

पढ़ें: एक ऐसी दुनिया बनानी है, जहां नफरत का नामो -निशां न हो