विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US ने NSG सदस्यों से भारत की दावेदारी को समर्थन देने की अपील की

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Tue, 21 Jun 2016 10:32 AM (IST)

अमेरिका का बयान ऐसे समय पर आया है जब चीन कह चुका है कि एनएसजी की मीटिंग में भारत की सदस्यता का विषय बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका ने एनएसजी ग्रुप के सदस्य देशों से इस ग्रुप में भारत को भी शामिल करने की अपील की है। कल से सियोल में शुरू होने जा रहे एनएसजी सदस्य देशों के सम्मेलन से पहले अमेरिका ने भारत को एनएसजी समुह में शामिल करने के लिए ना सिर्फ अपना समर्थन दिया है बल्कि सदस्य देशों से भी भारत को समर्थन करने की अपील की है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सैकेट्री जोश आर्नेस्ट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ समय से अमेरिका की ये नीति रही है और अमेरिका ये मानता है कि भारत को एनएसजी का सदस्य बनने के लिए तैयार है और एनएसजी सम्मेलन में अमेरिका भारत की एनएसजी की सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आर्नेस्ट ने ये भी कहा कि सम्मेलन में शामिल होने वाले सदस्यों को ग्रुप में शामिल होने की अपील करने वाले सदस्यों पर संज्ञान लेना है और अमेरिका भारत की सदस्यता का समर्थन करता है।

अमेरिका का बयान ऐसे समय पर आया है जब चीन कह चुका है कि एनएसजी की मीटिंग में भारत की सदस्यता का विषय बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं है। आर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका एनएसजी ग्रुप में भारत को शामिल कराने के लिए पूरा सहयोग और समर्थन देगा। वहीं चीन ने अपने बयान में कहा है कि वो एनएसजी सदस्य देशों से समय-समय पर भारत की सदस्यता को लेकर चर्चा करता रहा है।

पढ़ें- सुषमा के NSG दावे को चीन का झटका, सियोल एजेंडा में नहीं होगा भारत