विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के समर्थन में आया अमेरिका,सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 13 Oct 2016 08:41 AM (IST)

उड़ी आतंकी हमले के बाद गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत अन्य देशों की तरह को भी आत्मरक्षा का अधिकार मिला हुआ है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, पीटीआई : उड़ी आतंकी हमले के बाद गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत अन्य देशों की तरह को भी आत्मरक्षा का अधिकार मिला हुआ है। अमेरिका ने अफगानिस्तान में शांति को कश्मीर मुद्दे से जोड़ने के लिए भी पाकिस्तान की आलोचना की है।

भारत-पाक के बीच तनाव चिंता की बात

ह्वाइट हाउस में दक्षिण एशिया के मामले देख रहे पीटर लेवोय मंगलवार को एक कार्यक्रम में दर्शकों से रूबरू हुए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उड़ी में सेना पर हमला सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट उदाहरण था। यह भयानक था। हम इस हमले की निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव का एक लंबा इतिहास रहा है। दोनों देश अब तक इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज पाए हैं।

पढ़ें- भारत की रूस को दो-टूक, कहा- पाक के साथ सैन्य अभ्यास से बढ़ेंगी मुश्किलें

'भारत को आत्मरक्षा का अधिकार'

लेवोय ने कहा कि भविष्य में आतंकी हमलों को रोकने के लिए भारत की चिंता से हम भी चिंतित हैं। हम भारत के इस रुख का समर्थन करते हैं कि सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए सैनिक कार्रवाई जरूरी है। हालांकि, हम उसे सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं।

'NSG में भारत की सदस्यता समय की मांग'

व्हाइट हाउस ने भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया लेकिन दोनों पड़ेासी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चेताया। अमेरिका ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बने।

पढ़ें- विकिलीक्स का खुलासा, PM मोदी की यात्रा सफल बनाने में जुटी थी अमेरिकी सरकार