विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीनी और हवाई हमलों के बाद अब IS पर साइबर हमले करेगा अमेरिका

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Mon, 25 Apr 2016 11:55 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रीय सुराक्षा एजेंसी सालों से आइएस की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उनकी रिपोर्ट हर रोज अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा समीक्षा में शामिल की जाती है।

News Article Hero Image

लंदन। जमीनी औरह हवाई हमले के बाद अब अमेरिका ने आतंकी संगठन आइएस के खिलाफ साइबर हथियार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बताजा जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन ने सेना की टेक्निकल विंग से आइएस के कंप्यूटर नेटवर्क पर हमला करने के लिए कहा है।

दरअसल पिछले दिनों इस बात के सबूत मिले थे कि आइएस नई भर्तियों और अपने ऑपरेशन के लिए टेकनालॉजी का इस्तेमाल कर रहा है जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी खूफिया साइबर हथियारों को आइएस के खिलाफ इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रीय सुराक्षा एजेंसी सालों से आइएस की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उनकी रिपोर्ट हर रोज अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा समीक्षा में शामिल की जाती है।

आइएस पर नए साइबर हमले का मकसद उसके द्वारा ऑनलाइन अपने प्रचार प्रसार को रोकना है है। इसके अलावा आइस द्वारा जारी किए गए निर्देशों और ऑनलाइन तरीके से ही आतंकियों को की जाने वाली पेमेंट को रोकना है।

पढ़ें- ड्रोन हमले में मारा गया ISIS से जुड़ा भारतीय सरगना शमी अर्मर