विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनयिक की गिरफ्तारी का असर रिश्तों पर नहीं पड़ेगा

By Edited By:
Updated: Sat, 14 Dec 2013 03:34 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि न्यूयॉर्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत की गिरफ्तारी से उपजे कूटनीतिक विवाद का असर दोनों देशों के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा। 1

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि न्यूयॉर्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत की गिरफ्तारी से उपजे कूटनीतिक विवाद का असर दोनों देशों के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा।

1999 बैच की आइएफएस अधिकारी 39 वर्षीय देवयानी खोबरागडे़ पर अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक भारतीय नौकरानी के वीजा आवेदन में गलत जानकारी देने का आरोप है। देवयानी को गत गुरुवार को प्रवर्तन अधिकारियों ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह अपनी बेटी को छोड़ने स्कूल जा रही थीं। उन्हें सार्वजनिक तौर पर हथकड़ियां लगाई गई थीं। संघीय अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें ढाई लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।

पढ़ें: वीजा धोखाधड़ी में गिरफ्तार भारतीय राजनयिक को मिली जमानत

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। अमेरिका और भारत लंबे समय से सहयोगी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह भागीदारी आगे भी जारी रहेगी। खोबरागडे़ की गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही भारत की विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा पूरी की थी। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ सिंह की विभिन्न मुद्दों पर वार्ता काफी सफल रही थी। लेकिन देवयानी की गिरफ्तारी से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव पैदा हो गया।

इस घटना पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भारत ने अमेरिका से कहा था कि राजनयिकों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। भारतीय उप राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर