विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में बंधक बनाए जाने की घटना से पुलिस का इन्‍कार

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Sun, 11 Jan 2015 11:23 AM (IST)

अमेरिका के टेक्सास के टॉमबॉल रिजनल मेडिकल सेंटर में बंधक बनाए जाने की खबर से पुलिस ने साफ इन्‍कार किया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि अस्पताल में एक बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल के

News Article Hero Image

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास के टॉमबॉल रिजनल मेडिकल सेंटर में बंधक बनाए जाने की खबर से पुलिस ने साफ इन्कार किया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि अस्पताल में एक बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में एक मरीज और उसका पिता है। वह अपने बेटे को लेकर परेशान है। व्यक्ति के पास बंदूक है या नहीं, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है।

हैरिस काउंटी पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात एक शख्स अपने बेटे की मेडिकल स्थिति को लेकर खासा चिंतित था। अस्पताल के सीसीयू में वह मरीज के साथ अंदर था। अधिकारी ने कहा कि वह हथियारबंद है या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है।इससे पहले अधिकारियों ने कम से कम दो लोगों को बंधक बनाए जाने की बात कही थी।

पढ़ें : यूएस में तीन लोगों को मार हमलावर ने खुद को मारी गोली

पढ़ें : अमेरिका में कार से अंधाधुंध फायरिंग कर छह को मार डाला