विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर सिख युवक को पिकअप से रौंदा

By Edited By:
Updated: Mon, 04 Aug 2014 12:37 PM (IST)

अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर एक सिख युवक को पिकअप वाहन से 30 फीट तक घसीटा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर एक सिख युवक को पिकअप वाहन से 30 फीट तक घसीटा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिख संगठनों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

मामला बीते मंगलवार का है। संदीप सिंह अपने दोस्त बलदेव सिंह के साथ सड़क पर खड़ा था। तभी उनके पास एक पिकअप वाहन का चालक आया। वाहन चालक ने दोनों पर नस्लीय टिप्पणियां की। विरोध में संदीप सिंह पुलिस को बुलाने के लिए वाहन के आगे खड़ा हो गया। चालक ने वाहन को चालू कर दिया और उसे संदीप सिंह पर चढ़ा दिया। पिकअप वाहन का चालक यहां पर भी नहीं रुका और वह संदीप सिंह को लगभग 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।

बलदेव सिंह ने बताया कि वाहन चालक जानबूझकर संदीप सिंह को घसीटता रहा। संदीप सिंह किसी तरह से वाहन से अलग हुआ। इस घटना में संदीप सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। संदीप सिंह को वाहन से घसीटने की पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। रिकार्डिग में दिखाई दे रहा है कि संदीप सिंह को वाहन से घसीटने से पहले चालक की उनसे कहासुनी हुई थी।

इस घटना से अमेरिका के सिख संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

पढ़े: फेसबुक पर संघ के खिलाफ टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

चीन में सिख खिलाड़ियों का अपमान, पगड़ी उतारकर खेलने को कहा