Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी संसद ने सरेआम उड़ाई पाक की धज्जियां, बताया आतंकी देश

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 09:48 PM (IST)

    सांसदों ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए ये भी कहा कि पाकिस्तान अगर चीन और सउदी अरब के आगे मदद के लिए और हाथ फैलाता है तो सालों तक जो अमेरिका उसे पैसे दे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाशिंगटन। अमेरिका की संसद ने पाकिस्तान को सरेआम आतंकवाद को समर्थन करने वाले देश करार देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान की आतंकवादियों का समर्थन करने की हरकत बंद नहीं हुई तो आने वाले समय में ये अमेरिका के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

    अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका संसद में पाकिस्तान की सरेआम आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अमेरिकी करदाताओं द्वारा दी गई राशि से मदद मिलती है और दूसरी तरफ वो अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या करता है।

    पढ़ें-पाकिस्तान में प्रांतीय मंत्री का अगवा बेटा 4 माह बाद छूटा

    अमेरिकी सांसदों ने कहा कि पाकिस्तान का दोहरा चरित्र है। सांसदों ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए ये भी कहा कि पाकिस्तान अगर चीन और सउदी अरब के आगे मदद के लिए और हाथ फैलाता है तो सालों तक जो अमेरिका उसे पैसे देता रहा है वो बंद कर देगा।

    पढ़ें- पाकिस्तान की बढ़ती ताकत से अब अमेरिका चिंतित