विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंबे पुरुषों को पसंद करती हैं महिलाएं

By Edited By:
Updated: Tue, 11 Feb 2014 06:18 PM (IST)

वाशिंगटन। किसी रिश्ते में महिलाओं के लिए अपने पुरुष साथी की लंबाई काफी महत्व रखती है। हालिया सर्वेक्षण के तहत यह दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। किसी रिश्ते में महिलाओं के लिए अपने पुरुष साथी की लंबाई काफी महत्व रखती है। हालिया सर्वेक्षण के तहत यह दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आधी से अधिक महिलाएं लंबे पुरुषों को पसंद करती है। यह उनमें सुरक्षा का अहसास कराता है। राइस यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास के शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोई भी महिला अपने भावी जीवन साथी की लंबाई को ज्यादा महत्व देती है। दो भागों में हुए सर्वेक्षण में 455 पुरुषों और 470 महिलाओं द्वारा दिए गए डेटिंग विज्ञापनों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। इसमें पाया गया कि 13.5 प्रतिशत पुरुष अपने से कद में छोटी महिलाओं के साथ डेट पर जाना चाहते हैं। वहीं आधे से अधिक महिलाओं यानि 48.9 प्रतिशत ने कद में खुद से लंबे पुरुषों के साथ ही डेट पर जाना पसंद किया। दूसरे सर्वेक्षण के तहत 54 पुरुषों और 131 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण के नतीजे भी पहले जैसे ही थे। 37 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वह कद में छोटी महिलाओं के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे तो 55 प्रतिशत महिलाओं ने कद में खुद से लंबे पुरुषों के साथ जाना पसंद किया। पुरुषों ने बताया कि उनके लिए रिश्ते में कद ज्यादा मायने नहीं रखता है।

पढ़ें : ब्रिटेन के सबसे लंबे कुत्ते की लंबाई सात फीट से अधिक!

प्रमुख शोधकर्ता जार्ज यांके ने बताया कि शोध के नतीजे बताते हैं कि महिलाओं के लिए पुरुषों का कद इसलिए ज्यादा मायने रखता है क्योंकि वे शुरुआत से पितृसत्तात्मक समाज में रहती आई हैं। समाज में पुरुषों को हमेशा से ही प्राथमिकता दी जाती रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर