Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    30 साल से पड़ा है पदक का सूखा, इस बार ये टीम ला सकती है अच्छे दिन

    By sanjay savernEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2016 07:19 PM (IST)

    ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का इतिहास बेहद शानदार रहा है मगर पिछले 30 वर्षों में भारत ने इस खेल में ओलंपिक में कोई भी पदक नहीं जीता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, संजय सावर्ण। इतिहास गवाह है कि भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में किस कदर अपना परचम लहराया है। भारत ने अब तक ओलंपिक में 8 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं, मगर पिछले 30 वर्षों से इस खेल में भारत को एक भी पदक नहीं मिला है। तो क्या इस बार रियो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम इतने दिनों का सूखा खत्म करके पदक जीतने में सफल हो पाएगी।

    इस बार क्यों है उम्मीद

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद छह देशों की प्रतियोगिता में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था। साफ तौर पर टीम का हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है और इससे उम्मीद जगती है। इसके अलावा टीम की कमान गोलकीपर श्रीजेश के हाथों में है जिनकी अगुआई में भारतीय टीम का मनोबल अपने चरम पर है।

    1980 में जीता था आखिरी मेडल

    भारत ने हॉकी में वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। ये भारतीय टीम द्वारा ओलंपिक में जीता गया आखिरी पदक था। इसके बाद आयोजित किसी भी ओलंपिक में भारतीय टीम अपना पहले जैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई और पदक जीतने में असफल रही। पिछले लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम 12वें नंबर पर रही थी।

    ओलंपिक में भारत ने हॉकी में कब-कब जीते मेडल

    भारत ने वर्ष 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। वर्ष 1960 में भारत ने सिल्वर मेडल, जबकि वर्ष 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

    खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी