विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रियो में साक्षी ने भारत का खाता खोला, जीता ब्रॉन्ज मेडल

By sanjay savernEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 12:03 AM (IST)

रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार 2.5 करोड़ रुपये देगी।

News Article Hero Image

रियो डि जनेरियो। भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने महिला रेसलिंग के 58 किलोग्राम फ्री स्टाइल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने किर्गिस्तान की महिला रेसलर एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराया। साक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

वो पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई मेडल जीता है। इसके अलावा वो भारतीय ओलंपिक इतिहास की चौथी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। साक्षी से पहले कर्णम मलेश्वरी, मैरी कॉम और साइना नेहवाल ये कमाल कर चुकी हैं।

साक्षी को ये मुकाबला जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले राउंड में साक्षी अपनी विरोधी से 0-5 से हार गईं थीं। इसके बाद दूसरे राउंड में शुरुआत में पिछड़ने के बाद उन्होंने जबरदस्त तरीके से वापसी की और 8-5 से मुकाबला अपने नाम किया।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हार के बाद कांस्य पदक के लिए रेपचेज मुकाबले में उतरी साक्षी मलिक ने अपना मुकाबला जीता था । मंगोलिया की खिलाड़ी ओरखोन पूरेबदोर्ज को 12-3 से हराकर उन्होंने जीत हासिल की थी। इसमें पहला मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा पर दूसरे मुकाबले में साक्षी पूरी तरह से खेल में हावी दिखीं और उन्होंने मंगोलियाई खिलाड़ी को हराते हुए 10 अंक हासिल किए थे।

मोदी ने दी बधाई

रियो ओलंपिक में भारत का खाता खोलने वाली साक्षी मलिक को मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर साक्षी मलिक को बधाई दी।

परिवार में जश्न का माहौल

साक्षी के घर में इस जीत का दमकर जश्न मनाया जा रहा है। साक्षी के मेडल पहनते ही परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। साक्षी के मेडल जीतने के बाद उनके मां-बाप फूले नहीं समा रहे हैं।

साक्षी के पिता ने कहा देश के लिए साक्षी का पहले मेडल जीतते ही मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। ये हम सभी के लिए बड़ा दिन है।

रोहतक में मनी दिवाली

साक्षी मलिक के मेडल जीतते ही हरियाणा के रोहतक जिले के लोग खुशियां मनाने लगे। लोगों ने यहां जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। पूरे रोहतक में ऐसे लग रहा था मानो लोग दिवाली मना रहे हो।

भारत के ओलंपिक में कुश्ती में अबतक पदक-

कांस्य : केडी जाधव- 1952

कांस्य : सुशील कुमार- 2008

रजत : सुशील कुमार - 2012

कांस्य : योगेश्वर दत्त -2012

कांस्य : साक्षी मलिक- 2016

रियो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें