यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओलंपिक खेलने गए सभी खिलाड़ियों को 1 लाख 1 हजार रूपये देंगे सलमान खान
सलमान ने ये घोषण ट्वीटर पर की। सलमान ने कहा कि ओलंपिक खेलने गए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वो 1 लाख 1 हजार रूपये का चैक प्रदान करेंगे।

रियो डी जेनेरियो। भले ही ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी भारत को कोई मैडल नहीं दिला पाए हों लेकिन कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। शायद यही वजह है कि ओलंपिक में भारत के गुडविल एंबेसडर सलमान खान ने सभी खिलाड़ियों को अपनी तरफ से 1 लाख 1 हजार रूपये का चैक देने का वादा किया है।
सलमान ने ये घोषण ट्वीटर पर की। सलमान ने कहा कि ओलंपिक खेलने गए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वो 1 लाख 1 हजार रूपये का चैक प्रदान करेंगे।As a gesture of appreciation for our Olympic athletes, I will present each one with a cheque of Rs1,01,000.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 17, 2016
पढ़ें- रेस्लिंग में महिलाओं ने दिखाया दम वीनीशा और साक्षी ने दर्ज की जीत

