विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक की नापाक मंशा, लाहौर से न दिखे तिरंगा इसलिए अटारी में तिरंगा लगाने पर जताया एतराज

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 28 Jul 2016 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 11:56 AM (IST)

पाकिस्तान ने अटारी सीमा पर स्थापित होने वाले भारतीय तिरंगे के स्थान पर आपत्ति जताई है। पाकिस्‍तान इससे बैचेन है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर, [अशोक नीर]। विश्वास बहाली के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान तो जा रहे हैं लेकिन पाक 'विश्वासघात' से बाज नहीं आ रहा। पाक को अब सीमा पार से भारतीयों के आन-बान-शान तिरंगा के दिखाई देने पर भी एतराज है। अंतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा पर स्थापित होने वाले देश के सबसे ऊंचा (350 फीट) तिरंगे को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है।

पाकिस्तान चाहता है कि सद्भावना द्वार से मात्र 30 फुट दूर स्थापित किया जाने वाला तिरंगा पाकिस्तानियों को लाहौर से न दिखाई दे। पाक रेंजर ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का हवाला देकर सीमा सुरक्षा बल से तिरंगा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 500 मीटर दूर लगाने का आग्र्रह किया है।

पाक रेंजर की आपत्ति के बाद वीरवार को तिरंगा स्थापित करने वाली एजेंसी ने दूसरे स्थल का दौरा किया। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग के गेट के बाहर तिरंगा स्थापित करने का फैसला लिया गया। हालांकि यहां तिरंगा लगाने के लिए नगर सुधार ट्रस्ट अभी तैयार नहीं है, क्योंकि जिस उद्देश्य के लिए 350 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाना था, उसकी पूर्ति यहां से नहीं होगी। तिरंगा लगाने का मुख्य उद्देश्य ध्वजारोहण समारोह देखने आने वाले हजारों सैलानियों में देश प्रेम की भावना बढ़ाना था। अभी सबसे ऊंचा तिरंगा 293 फुट का रांची में है।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

झंडे के मटीरियल पर विशेष फोकस
अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए अप्रैल में प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने शिलान्यास रखा था। 350 फीट की ऊंचाई पर झंडा लगाने के लिए इसके साइज और मटीरियल पर विशेष फोकस किया जा रहा है। क्योंकि इतनी अधिक ऊंचाई पर बारिश व तेज हवाओं से झंडे को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहेगा। झंडे के आसपास सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।

पढ़ें : सार्क की बैठक में राजनाथ उठाएंगे सीमा पार से आतंकवाद का मुद्दा

तिरंगा लगाने के लिए अभी जमीन नहीं मिली : संदीप ऋषि
नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप ऋषि का कहना है कि सीमा के निकट झंडा स्थापित करने पर पाकिस्तान की ओर से आपत्ति जताने की जानकारी मिली है। सीमा सुरक्षा बल ने सीमा शुल्क विभाग के प्रवेश द्वार के निकट झंडा स्थापित करने के बारे में कहा है, लेकिन अभी जमीन नहीं मिली है। अधिकारियों की टीम स्थल का दौरा कर रही है।

पंजाब की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।