विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona virus lockdown के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वतन लौटे

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 17 Apr 2020 07:28 AM (IST)

Coronavirus COVID-19 के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वीरवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं।

Corona virus lockdown के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वतन लौटे
Corona virus lockdown के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वतन लौटे

जेएनएन, अटारी [अमृतसर]। Coronavirus COVID-19 के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वीरवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं। ये सभी अपने रिश्तेदारों से मिलने व धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए विजिटर वीजा पर भारत आए थे। इनकी वीजा अवधि खत्म हो चुकी थी, लेकिन सरहद बंद होने के कारण ये यहां फंस गए थे।

पाक एंबेसी की ओर से भारत सरकार से इन यात्रियों को सड़क रास्ते वतन लौटने की इजाजत देने की गुहार लगाई गई थी। वापसी से पहले जाकिर हुसैन मुहम्मद, खदीजा बेगम, खसीसा बानो आदि ने बताया कि वीजा खत्म होने पर वे घबरा गए थे। उन्हें कर्म सिंह वार्ड अस्पताल में बनाए कैंप में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनके लिए पंजाब सरकार द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। इसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया।   

उन्होंने कहा कि अब वह दोनों देशों के आपसी रिश्तों में खटास खत्म होने की दुआ करते हैं। वहीं ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से भूपिंदर सिंह दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज में एक माह के वीजा पर आए थे। बिलाल मुहम्मद ने बताया कि कराची से आए थे। बेटी जल गई थी, इसलिए वह दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल से सर्जरी करवाने आए थे।  

बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन होने के कारण पाकिस्तान से आए यात्री फंस गए थे। ये आशंकित थे कि वह कब घर लौटेंगे, लेकिन पाक एंबेसी की ओर उनकी वतन वापसी को लेकर किेए गए प्रयास के बाद ये आज वापस लौट गए।   

यह भी पढ़ें: मेरा दिल नहीं लग रहा, पत्नी को लाने जा रहा हूं, मुझे न रोका जाए..., युवक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: गेहूं खरीद के लिए कूपन की मारामारी, E-Pass के लिए Ola के साथ टाईअप 

यह भी पढ़ें: कोरोना की जंग में मुस्तैदी: महिला पुलिस खिला रही खाना, पुरुष जवान नाकों पर तैनात