विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक से हत्‍यारे की तलाश, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में चाकू घुसा व करंट लगाकर मारा था

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 05:49 PM (IST)

अमृतसर में तलाकशुदा महिला की बर्बरता से हत्‍या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू घुसा दिया गया। उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। शहर में एक तलाकश्ाुदा महिला की बर्बरता से हत्या कर दी गई। मजीठा रोड क्षेत्र की न्यू ग्रीन फील्ड काेलोनी में तलाकशुदा 25 वर्षीय महिला के साथ जैसी दरिंदगी की गई उससे लोगों का कलेजा कांप गया। आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू घोंप दिया। उसके मुंह में बिजली की तार डालकर करंट भी लगाया। इसके बाद तकिये से मुंह दबा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उसके फेसबुक अकाउंट को भी खंगलाने में जुटी है। हालात संकेत कर रहे हैं कि वारदात में परिवार के किसी करीबी का हाथ है।

अलका नामक इस महिला का शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया। डॉक्टरों को उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू दिखा। गले पर चोट के निशान थे। दांतों में बिजली की बारीक तारें फंसी थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई।

पढ़ें : नाबालिग लड़की को ले गया जंगल, फिर खुद व दोस्त से करवाता रहा दुष्कर्म

हत्यारे पुलिस से एक कदम आगे

इस हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के वहां पहुंचते ही अधिकारियों ने घटनास्थल पर किसी का भी प्रवेश वर्जित कर दिया था, ताकि सुबूत नष्ट न हों। पुलिस केवल तथ्यों को वेरीफाई कर रही है, केस स्पष्ट होते ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर देगी। एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह ने बताया कि हत्यारे आसपास के ही हैं, जांच जारी है।

फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर तीनों कमरों से हत्यारों के फिंगर प्रिंट्स मिले हैैं। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी पुलिस को बाइक सवार संदिग्ध लोग दिखे हैं। पुलिस महिला के मोबाइल नंबर भी खंगाल रही है। सदर थाना प्रभारी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

शाम के समय महिला घर में अकेली थी। उसके पिता, मां और भाई नई भाभी को लेने मजीठा के गांव श्यामनगर गए थे। मां लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन फोन बंद आ रहा था। उन्होंंने पड़ोसी को घर जाकर देखने को कहा। वहां उसकी लाश नग्न पड़ी हुई थी। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा हुआ था।

पंजाब की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फेसबुक अकाउंट खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस इस हत्याकांड में कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम देने वाला मानसिक रूप से बीमार लगता है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की साइबर शाखा अलका का फेसबुक अकाउंट खंगालने में जुटी है। पुलिस काे उम्मीद है कि इससे हत्या के बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है।

एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पांच सौ मीटर के दायरे में चलने वाले मोबाइल डिटेल का डंप उठाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में महिला के भाई गौरव का कहना है कि उनकी बहन बेहद सीधी-साधी थी। बहन को फेसबुक जैसी सोशल साइट्स की जानकारी नहीं थी।

'आई मिस यू' लिखे कागज के टुकड़े मिले

पुलिस घटनास्थल पर मिले दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पता चला है कि डस्टबिन से 'आई मिस यू' लिखे कागज के टुकड़े मिले हैं। इसके अन्य हिस्सों की भी पुलिस को तलाश है। कागज के टुकड़े पर लिखावट को लेकर भी पुलिस हैंडराइटिंग के लिए एक्सपर्ट की सहायता ले रही है।

भाई का कहना है कि पांच साल पहले बहन की शादी हुई थी और दस दिन में ही वह घर लौट आई थी। एडीसीपी लखबीर ने बताया कि अलका के बालों पर सफेद रंग का केमिकल लगा था। वही केमिकल वहां भी पड़ा हुआ था जहां अलका का शव था। यहीं नहीं, घर में रखे डाबरमैन नस्ल के कुत्ते ने भी कोई शोर नहीं मचाया। इससे लगाता है कि यह वारदात परिवार के किसी करीबी ने ही किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।