विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू कांग्रेस में आएं तो स्वागत , कहीं और गए ताे कोई फर्क नहीं पैंदा : आशा कुमारी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 22 Jul 2016 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 08:50 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने भी कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू यदि कांग्रेस में शामिल होते हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर, [जेएनएन]। पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है। अगर वह आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होेंने बतौर कांग्रेस प्रभारी उन्होंने होशियारपुर से जिलों का चुनावी दौरा शुरू करने से पहले वह श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व जलियांवाला बाग में नतमस्तक हुईं।

पत्रकारों से बातचीत में आशा कुमारी ने कहा कि सिद्धू ने फिलहाल राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। वह भाजपा के थे और अब भी हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के लिएदिए गए न्यौते के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रभारी नहीं पीपीसीसी व प्रधान का काम है।

पढ़ें : सिद्धू बिना मकसद कहीं नहीं जाते, गुरु जहां रहेगा छा जाएगा : राजू श्रीवास्तव

अकाली दल से निष्कासित विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया व परगट सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना के बारे में उन्होेंने कहा कि पीपीसीसी के मुताबिक अभी तक इन दोनों से कोई संपर्क नहीं हुआ है। आशा कुमारी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

उन्होेंने कहा कि पंजाब में नशा की बात डिप्टी सीएम सुखबीर बादल मानें या न मानें, लेकिन चुनाव में जनता उन्हें असलियत बता देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की कथनी-करनी में फर्क है। आशा ने कहा कि कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

भगवंत मान पर कार्रवाई का स्पीकर लें संज्ञान

'आप' के सांसद भगवंत मान द्वारा मोबाइल पर संसद की वीडियो बनाने पर आशा कुमारी ने कहा कि देश नियम कानून से चलता है। कोई सांसद अगर संसद के नियम-कानून तोड़ता है तो स्पीकर को इसका संज्ञान लेना चाहिए। यह मामला गंभीर है।

पढ़ें : मनोहर मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार , विपुल, मनीष व बनवारी बने मंत्री

विरोधियों को दबाने के लिए भाजपा करवाती है झूठा केस

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुत्र रणइंदर सिंह के ईडी में पेश होने के सवाल पर आशा ने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को डराने, दबाने व धमकाने के लिए झूठे केस बनाती है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह भाजपा का सिस्टम है।

सिद्धू से इस्तीफे से आप में आया भूचाल : चन्नी

विधानसभा में नेता विपक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सिद्धू द्वारा राज्यसभा से इस्तीफा देने से 'आप' में भूचाल आ गया है, जिसका खुलासा आप नेताओं के बयानों से होता है। 'आप' सिर्फ ऐसे नेताओं का एक गुच्छा है, जो पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना चाहते हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका ने भी अकाली-भाजपा व 'आप' को जमकर कोसा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।