विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू के डीएनए में है कांग्रेस, पार्टी में हो सकते हैं शामिल : अमरिंदर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 09:21 PM (IST)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर यू टर्न ले लिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत जिनके खून में कांग्रेस है। नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन गठजोड़ की बात भूल जाएं। उन्हाेंने यह भी कहा कि सिद्धू और परगट सिंह के डीनएनए में कांग्रेस है और वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो स्वागत है।

कैप्टन ने यहां कहा कि कांग्रस में बिना किसी शर्त के नेता शामिल हो रहे हैैं, जो जिताऊ होंगे, उन्हें ही टिकट मिलेगी। यह फैसला भी पार्टी हाईकमान ही करेगी। परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के डीएनए में भी कांग्रेस है। बैंस ब्रदर्स, परगट सिंह का कांग्रेस में स्वागत है।

पढ़ें : अमरिंदर ने कहा- सिद्धू दंपती अनुशासनहीन, ऐसे लोग कांग्रेस में नहीं चाहिए

उन्होेंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैैं, लेकिन सबसे पहले उनके लिए अनुशासन जरूरी है। वह कांग्रेस में आएं, लेकिन गठजोड़ नहीं हाेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अब तक कोई मुलाकात नहीं हुई है।

पढ़ें : दिव्यांग लड़की और बहन फंसी पड़ाेसी महिलाएं के चंगुल में, राज खुला तो हुआ बवाल

इस मौके पर विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया व अमृतसर अकाली दल के पूर्व प्रधान उपकार सिंह संधू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कैप्टन ने कहा कि बुलारिया के पिता भी कांग्रेसी थे। वह हमारे काफी करीबी थे। कांग्रेस में शामिल होने की आज से शुरूआत हो रही है, जल्द ही अकाली दल के कई नेता कांग्रेस का हाथ थामेंगे।

पढ़ें : सास मोबाइल फोन पर नहीं करने देती थी बात, बहू ने किया ऐसा हश्र

2002 में टिकट न मिलने पर बुलारिया के पिता रमिंदर सिंह बुलारिया के कांग्रेस छोड़ अकाली दल में शामिल होने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा, मैं भी कभी बादल के साथ था। वक्त के साथ हालात बदल जाते हैं।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के गुरु नगरी को कैलिफोर्निया बनाने के दावे को पूर्व मुख्यमंत्री ने झूठ बताते हुए कहा कि जनता आने वाले चुनाव में सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उनका एकमात्र एजेंडा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन का मांजा फेरना (सफाया कर देना) है। आम आदमी पार्टी का ग्राफ नीचे गिर रहा है।
---
बादल का पुतला फूंकना चाहिए

लुधियाना में अकाली-कांग्र्रेस के बीच झड़प पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से पूरी घटना की जानकारी ली है। बादल का पुतला फूंकना चाहिए। इस पर हंगामा करना गलत है। बुलारिया ने कहा कि अकाली दल खाली हो जाएगा। आज सारा पंजाब कैप्टन की ओर देख रहा है।

----------

राहुल ने जो कहा, सौ फीसदी सही

एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि राहुल गांधी ने शहीदों की खून पर सियासत करने का जो भाजपा पर आरोप लगाया वह सही है। फौजियों के खून का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। शहादत पर सियासत नहीं होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।