विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजाेत सिद्धू जल्‍द होंगे कांग्रेस में शामिल, पत्‍नी ने कहा- चल रही है बातचीत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 03 Dec 2016 03:44 PM (IST)

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू जल्‍द ही कांग्रेस ने शामिल होंगे। उनकी पत्‍नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान से उनकी बातचीत चल रही है

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही कांग्रेस ने शामिल होंगे। कांग्रेस आलाकमान से उनकी बातचीत चल रही है और पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में चर्चा हो रही है। सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है।

डा. नवजोत कौर ने यहां कहा कि उनके पति जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। पार्टी हाइकमान से उनकी लगातार बातचीत हो रही है और जल्द ही सारा कुछ तय हो जाएगा। डा. नवजोत कौर सिद्धू और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह 28 नवंबर काे कांग्रेस में शामिल हाे गए थे, लेकिन नवजाेत सिंह सिद्धू अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

पढ़ें : डॉ. नवजोत कौर सिद्धू व परगट सिंह हुए कांग्रेस में शामिल

बताया जाता है कि सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचार होंगे। इसके साथ ही उनको पार्टी में अहम जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसके साथ ही यह भी लगभग तय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा खाली किए गए अमृतसर लोकसभा सीट से वह चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाइएल नहर) मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के पक्ष में फैसला देने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। परगट सिंह पहले अकाली दल में थे। सिद्धू की पहले आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत चल रही थी और अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी बातचीत भी हुई थी। बाद में 'आप' के साथ बात न बनने पर सिद्धू ने परगट सिंह आैर बैंस बंधुओं के साथ मिलकर 'आवाज-ए- पंजाब' मोर्चा क गठन किया।

पढ़ें : राहें जुदा हुईं तो सिद्धू और परगट पर बरसे बैंस बंधु

इसके बाद उनकी 'आप' और कांग्रेस दोनों से बातचीत चली और कयासबाजी का दौर चलता रहा, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इसी बीच बैंस बंधु सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ कर लिया। इसके बाद सिद्धू की पत्नी डा. नवजाेत कौर और परगट सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होने का इंतजार है।