विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा, आन डिमांड होती थी लड़कियों की सप्लाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 24 Apr 2017 03:41 PM (IST)

पुलिस ने अमृतसर में एक फ्लैट में छापा मारकर देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। इसकी संचालिका लड़कियों की आन डिमांड सप्लाई करती थी।

पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा, आन डिमांड होती थी लड़कियों की सप्लाई
पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा, आन डिमांड होती थी लड़कियों की सप्लाई

जेएनएन, अमृतसर। न्यू अमृतसर के एक फ्लैट में जब पुलिस ने छापा मारा तो दंग रह गई। वहां कुछ युवा जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में थे। मौके से तीन जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लैट में रहने वाली महिला पिछले दो साल से देह व्यापार के धंधे में लिप्त थी और आन डिमांड लड़कियां सप्लाई करती थी।

बी डिवीजन थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू अमृतसर इलाके में एक महिला देह व्यापार का कारोबार कर रही है। इसके लिए उसने प्रदेश की कई शहरों की लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा है। वह आन डिमांड शहर के नामी लोगों को लड़कियां भी सप्लाई कराती थी। इसी आधार पर एएसआइ सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यू अमृतसर स्थित फ्लैट में छापामारी कर अड्डे की संचालिका, दो युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां जालंधर और लुधियाना के पॉस इलाके की बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: दो भाइयों ने युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो

वहीं, पुलिस ने लड़कों की पहचान न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह और दानिश के रूप में बताई है। थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल नंबरों से गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः कपड़ा कारोबारी की बेटी को प्यार में धोखा मिला तो लगा दिया फंदा