विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में दो फौजियाें ने जमकर पी ली शराब और पुलिस से लिया पंगा, फिर...

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Mon, 21 Nov 2016 08:34 PM (IST)

बरानाला में दाे फौजियों ने शादी पार्टी में जमकर शराब पी ली। शराब खूब चढ़ गई तो होशोहवास खो बैठै और नाके में घुसकर पुलिस से पंगा ले लिया। इसके बाद वे जेल पहुंच गए।

News Article Hero Image

जेएनएन, बरनाला। नशे में धुत्त दो फौजियों को जांच के लिए पुलिस दल ने रोका तो वे दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस उनको थाने में ले गए और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों फिर धमक अाए और थानेदार से विवाद करने लगे। उन्होंने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने दाेनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला शहर के सिटी थाना क्ष्ेात्र का है। सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव गोयल ने बताया कि थानेदार सुखविंदर सिह व हवलदार गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाके पर तैनात थे। इस दौरान वे संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वहां शराब के नशे में धुत्त फौजी दीदारगढ़ निवासी जगदीप सिंह और बरनाला के हेडिके निवासी वरिंदर सिंह वहां आए।

उन्हाेंने बताया कि दोनों एक शादी समारोह से आ रहे थे। वे नशे में इस कदर धुत थे कि ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो दाे दुर्व्यवहार करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को थाने लाई। कुछ देर बाद उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। थोड़ी देर बाद दोनों फौजी दोबारा नाके पर आ गए। वे थानेदार सुखविंदर सिंह से उलझने लगे अौर इसी दौरान उन्होंने थानेदार की वर्दी फाड़ दी।

सिटी थाना के प्रभारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने जगदीप सिंह और वरिंदर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।