विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्‍हन ने कहा- मैं ऐसी ससुराल नहीं जाऊंगी, पढ़ें क्‍या है माजरा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2016 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Aug 2016 06:37 PM (GMT+05:30)

पंजाब के बठिंडा में एक शादी समारोह में शराब और मीट नहीं परोसे जाने पर बारातियों ने हंगामा कर दिया। इससे आहत दुल्‍हन ने ससुराल जाने से इन्‍कार कर दिया।

News Article Hero Image

जेएनएन, बठिंडा। यहां एक शादी समारोह में बारातियों को मीट और शराब नहीं मिली ताे उन्हाेंने हंगामा कर दिश। शहर के बीबी वाला रोड पर स्थित ढिल्लों पैलेस में आयोजित इस शादी समारोह में विवाद इतना भड़क गया कि दूल्हे व दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। फिर क्या था दोनों पक्ष के लोगों ने तलवारों और ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। वहां करीब आधा घंटा पत्थरबाजी होती रही। इससे छह महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं हैं। हंगामे से आहत दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसी ससुराल नहीं जाएगा।

मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी पुलिस।

घटना का पता चलते ही थाना सिविल लाइन और नजदीकी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। दूल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। इस हंगामें में घायलों को बङ्क्षठडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पढ़ें : नकली डॉक्टर बन पीजीआइ की नर्स से रचाई शादी, राज खुला तो सब रह गए दंग

आने थे 40 बराती, पहुंचे 150

दुल्हन पक्ष का परिवार गुरुनानकपुरा मोहल्ला का रहने वाला है और फिरोजपुर के मल्लावाला के गुरबाज ङ्क्षसह बारात के साथ बठिंडा आया था। बुधवार को शादी थी। इसका प्रबंध ढिल्लो पैलेस में रखा गया था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि पहले दूल्हे पक्ष के लोगों ने कहा था कि बारात में 40 बाराती आएंगे लेकिन बारात में 150 बाराती पहुंचे।

पढ़ें : प्रेमी युगल ने गेटमैन से पूछा ट्रेन आने का टाइम और फिर किया यह काम

मामला तब बिगड़ा जब दूल्हे पक्ष के लोगों ने मीट व शराब की मांग की। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मांस का प्रबंध तो कर दिया, लेकिन शराब का प्रबंध करने से इन्कार कर दिया। इससे दूल्हे पक्ष के लोग भड़क गए और गाली गलौच करने लगे। पैलेस के अंदर ही दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और बोतलें चलीं।

बिना दुल्हन लिए जाती बरात की कार।

और बराती चलाने लगे ईंटें-पत्थर

काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे को पैलेस के अंदर से बाहर निकाला गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग पैलेस के बाहर सड़क पर आ गए और दुल्हन पक्ष के लोगों पर सड़क पर खड़े होकर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। जवाब में दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए।

दुल्हन बोली नहीं करनी ऐसी जगह शादी

दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह वह दूल्हे के साथ ससुराल नहीं जाएगी क्योंकि उन लोगों ने उसके भाइयों को पीट कर घायल किया है। दूसरी तरफ दूल्हे के चाचा ने बताया कि वह अपनी शराब लेकर आए थे और इसी दौरान दुल्हन पक्ष के कुछ लोग उनसे आकर शराब की मांग करने लगे, जिसे उन्होंने इन्कार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।