विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक: युवक कर रहा था नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:57 PM (IST)

एक युवक अपनी नाबालिग ममेरी बहन से एक साल से दुष्‍कर्म कर रहा था। लड़की की पिछले दिनों तबीयत बिगड़ी ताे उसकी करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शर्मनाक: युवक कर रहा था नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म, गिरफ्तार
शर्मनाक: युवक कर रहा था नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जेएनएन, बठिंडा। एक युवक ने भाई-बहन के रिश्‍ते को कलंकित कर दिया। वह अपनी नाबालिग ममेरी बहन से करीब एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। वह उसे मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में भी दिखाता था। इस बीच लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसके पाप का खुलासा हुआ। लड़की के पेट में अधिक दर्द हुआ तो उसने इस बारे में परिजनों को बताया।

परिजनों ने इस घटना की जानकारी थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस को दी। नाबालिग लड़की के बयान पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सातवीं कक्षा में पढऩे वाली लड़की ने बताया कि उसके बुआ का लड़का उनके घर आता-जाता रहता था। उसने उसे मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में दिखानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बुक रीडिंग का क्रेज, पुस्तकालयों में रहती है भीड़

लड़की ने बताया कि युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया व उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।यह सब पिछले एक साल से चल रहा है। 19 अप्रैल को उसे पेट में दर्द अधिक होने लगा। उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: आइएस आतंकी गाजी बाबा की प्रेमिका ने किया तमाशा, खुदकुशी करने रेल ट्रैक पर पहुंची

कैनाल कॉलोनी थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह भल्ला ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल भी करवा दिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल दिया है।

यह भी पढ़ें: छात्रा को अकेला पाकर क्लर्क ने की अश्लील हरकत, फिर जमकर हुई धुनाई