विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आशा कुमारी बनीं पंजाब कांग्रेस की नई प्रभारी

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sun, 26 Jun 2016 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 05:15 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आशा कुमारी केे रुप में पंजाब कांग्रेस को नई आशा दी है। उन्हें कमलनाथ की जगह पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [जेएनएन]। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आशा कुमारी केे रुप में पंजाब कांग्रेस को नई आशा दी है। उन्हें कमलनाथ की जगह पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आशा से पहले इस पद के लिए शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को नियु्क्त किए जाने की चर्चा थी।

विवाद के बाद कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

आशा कुमारी से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन 1984 के सिख दंगों में नाम आने के विवाद के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद छोड़ दिया। कमलनाथ हरियाणा के प्रभारी बने हुए हैं औऱ वे जुलाई के पहले हफ्ते में पद संभाल सकते हैं।

पढ़ें : पंजाब कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

कमलनाथ ने सोनिया गांधी को इस्तीफा देते वक्त कहा था कि वो नहीं चाहते कि पंजाब चुनाव केे दौरान असल मुद्दों से ध्यान भटके।

आशा कुमारी से भी जुड़े हैं काफी विवाद

विवादों में नाम के बाद भले ही कमलनाथ छोड़ गए हों लेकिन आशा कुमारी के नाम भी कम विवाद नहीं हैं। आशा कुमारी हिमाचल के जंद्रीघाट जमीन घोटाले में सेशन कोर्ट से एक साल की सजा पा चुकी हैं।

पढ़ें : पंजाब कांग्रेस प्रभारी के लिए शीला का पत्ता कटा, अब शिंदे की चर्चा

आशा ने अभी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर रखी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बता दें कि आशा कुमारी हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।