विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बराड़ थामेंगे आप का दामन, सिद्धू के लिए भी हुआ रास्ता साफ

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:54 AM (IST)

कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रहे जगमीत बराड़ ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया है। वहीं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में महज छह माह बाकी रहते पंजाब की राजनीति नित नए रंग दिखा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाने के बाद जहां उनके समर्थकों ने सूबे में इस कदम पर कड़ा रुख अपनाया है, वहीं पार्टी भी फिलहाल इन समर्थकों के जरिए छोटेपुर का असर देखने के लिए वेट एंड वाच के रास्ते पर चल रही है।

करीब 40 दिन से अगले कदम को लेकर सोच-विचार कर रहे पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू अब आप में आ सकते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने भी बिना शर्त आप में शामिल होने का एलान कर दिया है। सिद्धू का सबसे पहले कड़ा विरोध छोटेपुर ने ही यह कहते हुए किया था कि आप में कोई सीएम उम्मीदवार नहीं होगा और सिद्धू दागी हैं।

अब चूंकि आम आदमी पार्टी ने जैसे हालात बना दिए हैं, उसमें छोटेपुर जल्द ही पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में सिद्धू को लेकर आप इस राजनीतिक घमासान को कुछ ठंडा करने के साथ ही अपने बिगड़े अक्स को कुछ संवारने के मूड में होगी।

पढ़ें : कैप्टन खुलकर उतरे आप नेता छोटेपुर के पक्ष में, कहा- बाहरी नेताओं ने छोटेपुर को फंसाया

पार्टी को उम्मीद है कि गुरदासपुर जिले में कड़ी प्रतिक्रिया और 13 में से सात जोनल इंचार्ज द्वारा छोटेपुर खेमे में खड़े होने के बाद जल्द ही यह गुबार बैठ जाएगा और तब वह अगला कदम उठाएगी।

मगर इस बीच पार्टी प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने भी वही मुद्दे उठा दिए हैं जो छोटेपुर ने उठाए थे। उन्होंने रविवार को जालंधर में टिकटों की सूची की समीक्षा करने के अलावा पंजाब के नेताओं पर भरोसा करने की अपील करते हुए छोटेपुर पर कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। खैरा के बयान के बाद पार्टी की स्थिति और असहज हो गई है। खास बात यह है कि जिस पत्र को आधार बना कर छोटेपुर पर कार्रवाई की गई है, उस पर जिन 21 पार्टी नेताओं ने हस्ताक्षर किए थे, उनमें खैरा भी एक थे।

पढ़ें : जासूसों की पार्टी बन गई है 'आप', सिसोदिया ने कराई मेरी रिकार्डिंग: सुच्चा सिंह

आप के नाराज नेताओं के अगले कदम पर नजर केवल आप नेताओं की ही नहीं है बल्कि बाकी विरोधी दल भी इसे प्रदेश की राजनीति में बड़ी उठापटक के रूप में देख रहे हैं। छोटेपुर ने चाहे अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत अकाली दल से की थी मगर पिछले लंबे समय से उनकी नजदीकी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रही है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि वह कांग्रेस की ओर रुख कर सकते हैं। उनके समर्थक भी कांग्रेस में शामिल होंगे क्योंकि वह आप के बैनर तले लंबे समय से सत्ता में रहे अकाली दल के विरोध में ही लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं का अपने विरोधी रहे ऐसे दलों में आना-जाना देखने को मिलेगा जिन्हें वह अब तक कोसते रहे हैं। इसकी शुरूआत इसी हफ्ते से हो सकती है।

पढ़ें : किसी कमेटी को नहीं मानता, कार्रवाई के बाद जांच का दिखावा क्यों : छोटेपुर

बिना शर्त आप में जाने को तैयार हूं : बराड़

फिरोजपुर में पत्रकारों से बातचीत में बराड़ ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी में बिना शर्त जाने को तैयार हैं। आज पंजाब को आप ही बचा सकती है। हालांकि अभी उन्हें आप की ओर से ऐसा कोई न्योता नहीं मिला है फिर भी जनवरी तक इंतजार किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में बराड़ ने कहा कि पंजाब को अकाली दल और कैप्टन से बचाने के लिए वे चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पंजाब के बड़े गद्दार हैं। बादल परिवार को तो विदेशों से फंड मिलने के साथ-साथ रेत, बजरी और नशे की बिक्री से भी पैसा मिलता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी दोनों बादलों से मिले हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।