विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू के कद को छोटा कर केजरी बनना चाहते हैं पंजाब के सीएम : अमरिंदर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 02:48 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 30 Jul 2016 10:06 AM (GMT+05:30)

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिद्धू को आम आदमी पार्टी ने नीचा दिखाया है। पार्टी में स्टार कैंपेनर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वेब डेस्क, चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। नवजोत सिद्धू के आप में शामिल होने की चर्चाओं पर कैप्टन ने कहा कि सिद्धू को आम आदमी पार्टी ने नीचा दिखाया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के कद को छोटा कर दिया है और उन्हें सीएम उम्मीदवार नहीं बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में स्टार कैंपेनर तो बहुत हो सकते हैैं। सिद्धू यदि आप में स्टार कैंपेनर बनते हैैं तो यह उनको नीचा दिखाना होगा। कैप्टन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर पंजाब के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे तो पंजाबी कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि हरियाणा के साथ ही हमारा झगड़ा है। कैप्टन शिअद नेता व बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी लोग जानते हैैं कि राज्य में नशे के पीछे मजीठिया हैैं।

पढ़ें : सिद्धू ने कहा, सुखबीर बादल ने मुझे पंजाब की राजनीति से दूर करने की साजिश रची

कैप्टन ने कहा कि मालेरकोटला में कुरान बेअदबी मामले में आप विधायक नरेश यादव साजिश हुए हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस के तहत कैप्टन ने कहा, 'आप ने सिद्धू के साथ धोखा किया है, क्योंकि अगर वह सीएम उम्मीदवार होते तो हैलीकाप्टर से जाते और पार्टी उनका खर्च उठाती, लेकिन अब उम्मीदवार उनका खर्च उठाएगा।'

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

कभी छह हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स स्कैंडल की सीबीआइ जांच की मांग का विरोध करने वाले कैप्टन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ड्रग्स समस्या को पार्टी मेनीफेस्टो में प्रमुख स्थान दिया जाएगा, क्योंकि पंजाब के 78 फीसद युवा ड्रग्स के चक्रव्यूह में हैं और सभी को पता है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं।

पंजाब में कांग्रेस द्वारा अभी तक सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं किए जाने के बोर में कैप्टन ने कहा कि पार्टी बाद में ही सीएम उम्मीदवार की घोषणा करती रही है। चूंकि मुकाबला क्षेत्रीय पार्टियों से है जो पहले ही सीएम उम्मीदवार घोषित करती हैं। इसलिए पहले सीएम उम्मीदवार घोषित किया जाए तो अच्छा है, लेकिन यह अधिकार पार्टी अध्यक्ष के पास है।
-------
15 अगस्त के तक स्वीकार होंगे टिकट के लिए आवेदन
कैप्टन ने खुलासा किया कि टिकट बंटवारे में तरीकों में बदलाव होगा। 15 अगस्त टिकट आवेदन की अंतिम तिथि है। उसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। इस बार टिकट बंटवारा प्रदेश कांग्रेस की सिफारिश पर ही होगा।
-------------
नहीं खत्म होगी एसवाइएल पर धारा पांच
कैप्टन ने कहा कि पानी बंटवारे को कर धारा पांच केक्लॉज को खत्म नहीं किया जाएगा, क्योंकि अगर इसे खत्म किया गया तो क्या हरियाणा और राजस्थान के लोग इसे मान लेंगे। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। क्लॉज 5 के तहत जो पानी हरियाणा और राजस्थान को जा रहा है, वह जाता रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।