विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी से रहने लगी अनबन, तो पति ने करवा दिया रेप

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 10:04 AM (IST)

एक पति की अपनी पत्नी से अनबन रहने लगी तो उसने बदला लेने के लिए ऐसी साजिश रची की कोई सोच भी नहीं सकता। उसने पत्नी का रेप करवा दिया। जानेंं कैसे ?

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। शादी को अभी दो महीने ही हुए थे कि पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। इसके बाद पति ने ऐसी साजिश रची की जिसने भी सुना दंग रह गया। पत्नी काे सबक सिखाने के लिए पति ने मर्यादा और बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघ दीं। उसकी आबरू की रक्षा करने वाले ने ही उसका दुष्कर्म करा दिया और वह भी अपने भाई यानि महिला के देवर से। पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और देवर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले उसकी शादी रोपड़ के अरनोली गांव के रहने वाले उदम सिंंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे नाजायज तंग करने लगा। पर उसे नहींं पता था कि उसका पति कोई साजिश रच रहा है। इसी दौरान वह खरड़ में अपने रिश्तेदार के यहां आए।

पढ़ें : महिला से पहले दोस्ती गांठी, फिर बुलाकर किया दोस्तों संग गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि पति उसे चंडीगढ़ ले गया। यहां उसके पति ने किसी काम का बहाना बनाया और उसे देवर रणबीर सिंह के साथ चंडीगढ़ घूमने भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद देवर उसे एक होटल में ले गया और उसकेे साथ मुंह काला किया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान लिए। पुलिस ने मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ साजिश रचने और देवर पर दुष्कर्म का का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरेंं पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें