विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कोर से जोशी, तीक्ष्ण समेत पांच की छुट्टी

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Thu, 23 Jun 2016 03:05 PM (IST)

पंजाब के पांच वरिष्ठ नेताओं को भाजपा कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इनमें से चार सीधे तौर पर पूर्व प्रधान कमल शर्मा गुट से हैं।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के पांच वरिष्ठ नेताओं को भाजपा कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इनमें से चार सीधे तौर पर पूर्व प्रधान कमल शर्मा गुट से हैं। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी।

मगर इस बैठक में इन पांच नेताओं को बुलाया ही नहीं गया। तब यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजी सूची पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगाते हुए पांच सदस्यों को कोर ग्रुप से बाहर कर दिया है।

पढ़ें : बादल बाप-बेटे ने पंजाब को जी भरकर लूटा : अमरिंदर

ये हुए भाजपा कोर कमेटी से 'आउट'

इनमें भाजपा विधायक दल के उप नेता व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व सांसद बीबी गुरचरण कौर, प्रदेश महासचिव राकेश राठौड़ व जगतार सैनी शामिल हैं।

राठौड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नई टीम गठित की गई जाएगी और कोर ग्रुप का भी पुनर्गठन होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक की उन्हें सूचना नहीं थी।

नवजोत सिंह सिद्धू को कोर ग्रुप में शामिल करने की मांग

इस बीच राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू को भी कोर ग्रुप में शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष पैरवी की गई है। 16 सदस्यीय कोर ग्रुप में अब विजय सांपला के अलावा भाजपा विधायक दल के नेता भगत चूनी लाल, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, शामिल हैं।

पढ़ें : पठानकोट एयरबेस पर फिर आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने खंगाले 23 गांव

इनके अलावा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व अध्यक्ष प्रो. बृज लाल रिणवा, प्रो. राजिंदर भंडारी, अश्विनी शर्मा, कमल शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार रह गए हैं।