विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजोत सिंह सिद्धू बनाएंगे नई पार्टी, पंजाब में सामने आया नया समीकरण

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2016 10:33 PM (IST)

भाजपा के बागी नेता नवजोत सिंह सिद्धू न तो आप में जाएंगे और न कांग्रेस में। वह अपनी पार्टी बनाएंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। भाजपा के बागी नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में नई पार्टी बनाएंगे। उनको अकाली दल के बागी नेता और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह का भी साथ मिलेगा। सिद्धू की पार्टी को लुधियाना जिले के निर्दलीय विधायक बैंस बंधुओं भी शामिल होंगे। अभी तक सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। यह खुलासा परगट सिंह और नवजाेत सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने फेसबुक पेजों पर किया है।

बताया जाता है कि नई पार्टी में कई और खेमों आैर नेताअों को जोड़ने की काेशिश की जा रही है। इसमें सबसे अधिक आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं अौर कार्यकर्ताओं पर नजर है। यह भी चर्चा है कि अन्य दलाें के असंतुष्ट नेता भी इस नए मंच से जुड़ सकते हैं।

परगट सिंह और बैंस बंधु भी आएंगे साथ, अगले कुछ दिनों में कर सकते हैं घोषणा

उन्होंने इस संबंध में फेसबुक पर एक टीचर भी डाला है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ परगट सिंह, बैंस बंधु सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस की तस्वीर लगी है। बता दें, बैंस बंधुओं को हिंदी भाषी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों का पंजाब में व्यापक समर्थन प्राप्त है। दोनों भाई उनके हर सुख-दुख में शामिल होते हैं। बैंस बंधु लुधियाना जिले से निर्दलीय विधायक हैं। इनमें सिमरजीत सिंह बैंस जिले के आत्मनगर और बलविंदर सिंह बैंस लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

इस टीचर में लिखा है -

------------------------

आवाज दे पंजाब-
जांचे परखे ते हर कसौटी ते खरे आस ते विश्वास दी राजनीति लई असी इक हां। साडी जंग उनां ताकतां ते विरुद्ध जिनां ने पंजाब ने बर्बाद किता।

यानि आप लोगों ने हमेें हर कसौटी पर जांचा और परखा है। हम आपकी कसौटी पर खरे उतरे हैं। अब पंजाब को बर्बाद करने वाली ताकतों के खिलाफ हम एक हाे गए हैं।

--------

पढ़ें : पंजाब को बचाएगा नया मोर्चा, सोच-समझ कर उठाया कदम : नवजोत

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि पंजाब को अच्छे लोगों की जरूरत है। परगट सिंह और डा. सिद्धू का यह संदेश सोशल मीडिया पर यह खूब ट्रेंड कर रहा है।

चार लोगों से नई पार्टी नहीं बनती, इसके लिए काफिले की होती है जरूरत : डाॅ. सिद्धू

बाद में अमृतसर में शुक्रवार शाम डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि इस बारे में 8 सितंबर काे खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अब भाजपा से खुद को मुक्त मानती हैं। समय आने पर इस्तीफा दे दूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार लोगों से नई पार्टी नहीं बना सकते। इसके लिए काफिले की जरूरत होती है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति यांका के घेरे में है। उनहें संदीप कुमार जैसे लोगों को चुनाव में टिकट नहीं देना चाहिए था।

बैंस ने कहा, नया संगठन ईमानदार राजनीति करनेवाले और भ्रष्टाचार से लड़ने वालों का होगा

निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा है कि यह मंच ऐसे लोगों का होगा जो र्इमानदारी से देश और पंजाब की सेवा करना चाहते हैं और भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं। बैंस ने कहा, हम चाहते हैं कि समान विचारधारा वाले ईमानदार छवि वाले लोग हमारे साथ जुड़ें। हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि उन ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया है।

पत्रकारों से बात करते निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह बैंस।

बता दें कि इससे दो -तीन दिन पहले भी डा. नवजोत काैर सिद्धू ने संकेत दिया था कि सिद्धू नई पार्टी बना सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आलोचना करने के साथ 'आप' पर भी इशाराें में निशाना साधा था। सिद्धू को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चाओं और कयासों का बाजार गर्म है। पहले चर्चा थी कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। सिद्धू दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी दो-तीन बार मिल चुके हैं।

बताया जाता है कि सिद्धू चाहते थे कि 'आप' उनको पंजाब में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे। लेकिन, 'आप' नेता इसके लिए तैयार नहीें थे और इससे 'अाप' से उनकी बातचीत टूट गई। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को आप के दिल्ली नेतृत्व को निशाना साधा था। कभी 'आप' की कार्यशैली की तारीफ कर चुकीं डॉ. सिद्धू ने दिल्ली में बैठे आप नेताओं की कार्यप्रणाली पर न सिर्फ सवाल उठाए थे बल्कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की तरफ भी इशारा भी किा था।

उन्होंने कहा था कि विधायक परगट सिंह, बैंस बंधु, कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिक्की जैसे 'अच्छे लोग' एक साथ एक प्लेटफार्म पर आते हैं तो सिद्धू दंपती वहां मजबूती से खड़ा दिखेगा। डॉ. सिद्धू का कहना है कि पंजाबी ही पंजाब को चला सकते हैं। 'आप' की केंद्रीय लीडरशिप को पंजाब की टीम को अधिक अधिकार देना चाहिए था। आप में इस समय अंतर्कलह का मुख्य कारण भी यही है।⁠⁠⁠⁠

पढ़ें : सिद्धू की पत्नी ने फिर कहा, हम नहीं लड़ेंगे भाजपा से चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।