विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Yoga Day: पीएम मोदी ने योग दिवस पर दो अवॉर्ड का किया एलान

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 20 Jun 2016 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 02:44 PM (IST)

आज भारत में करीब एक लाख जगहों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पीएम मोदी खुद चंडीगढ़ में तीस हजार लोगों के साथ योग किया।

News Article Hero Image

चंडीगढ़, नई दिल्ली। चंडीगढ़ में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग आस्तिक के लिए भी है और नास्तिक के लिए भी। इसलिए इसे सरलता से अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के लिए आज योग प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। योग को दुनिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है और इसके लिए हम बेहतरीन योगा टीचर देने के लिए काम कर रहे हैं।

आज पूरी दुनिया निरोगी और निर्विकार रहने का महापर्व योग दिवस मना रही है। भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 2015 से हर साल 21 जून को International Yoga Day घोषित किया है। भारत में 1 लाख स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। जबकि विश्व के 140 से ज्यादा देशों में भी यह मनाया जाएगा।

गत वर्ष 21 जून को रविवार था। इस बार मंगलवार होने से सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे स्वेच्छिक रखा गया है। केंद्र ने अपने 50 लाख कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया है।

चंड़ीगढ़ में सुबह 6.30 बजे मुख्य कार्यक्रम

भारत में योग का मुख्य कार्यक्रम चंड़ीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित किया गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 हजार लोगों के साथ योग किया।

देश के 391 यूनिवर्सिटी, 16 हजार कॉलेजों और 12 हजार स्कूलों में भी योग कार्यक्रम होंगे। 10 बड़े क्षेत्रीय कार्यक्रम यहां वाराणसी, इंफाल, जम्मू, शिमला, वडोदरा, लखनऊ, बेंगलूर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और होशियारपुर।

एक ही है संकल्प.. 'ऊँ सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया: । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दु:खभाग्भवेत ।। ऊँ शान्ति: शान्ति: शान्ति:' अर्थात् सभी सुखी, निरोगी, समृद्ध हों और दु:खों से दूर रहें, सभी का कल्याण हो।

यूएन की बिल्डिंग पर योग मुद्रा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रोजेक्टर के जरिए योग मुद्रा को अपने न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय की इमारत पर प्रदर्शित किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरद्दीन ने ट्वीट किया कि प्रोजेक्टर के जरिए चित्र में दिखाया गया है कि एक महिला पर्वतासन कर रही है। चित्र के नीचे अंग्रेजी में विश्व योग दिवस लिखा नजर आ रहा है। आज होने वाले कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रेसिडेंट मॉर्गेस लिक्केटोफ्ट व अन्य समेत आध्यात्मिक गुरु जग्गी सद्गुर भी शामिल होंगे। प्रख्यात ब्रिटिश सिंगल तान्या वेल्स योग के दौरान संस्कृत श्लोक दोहराएंगे।

दिल्ली मे योग करते अमेरिकी राजदूत रिचर्व वर्मा

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को नेशनल योग ओलिंपियाड में शामिल हुई। एनसीईआरटी द्वारा अपनी तरह के पहले ओलिंपियाड में 21 राज्यों के 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें दिव्यांग बच्चे भी शामिल थे। सभी ने मिलकर योगासन किए। स्मृति ने कहा कि इस वर्ष से ही देश के छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में योग विभाग शुरू हो जाएगा और इसके कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे।

लखनऊ में योग करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह

योग दिवस के मौके पर भोपाल में योग करती मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी

योग दिवस पर योग करते दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और केन्द्रीय शहरी विकासमंत्री वेंकैया नायडू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।