विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विधानसभा में सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 12 Sep 2016 06:01 PM (IST)

पंजाब विधानसभा में सोमवार को भी बैंस ब्रदर्स ने हंगामा मचाया। इस बीच सदन में चौथा फ्रंट भी दिखा। आज पगरट सिंह बैंस ब्रदर्स के साथ बैठे नजर आए।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। 20 माह में दूसरी बार कांग्रेस द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में गिर गया। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया था। आज इस पर कुछ देर बहस हुई। इसके बाद भारी शोरगुल के बीच प्रस्ताव गिर गया।

इससे पहले पंजाब विधानसभा ने जीएसटी बिल को मंजूरी दे दी। बिल को दो दिन पूर्व कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसके बाद आज वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने इसे सदन में पेश किया, जिसे मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा विधानसभा में तीन और बिल दी पंजाब गुड कंडक्ट प्रिजनर (टेम्पररी रिलीज़) अमेंडमेंट बिल 2016, दी पंजाब एग्रीकल्चर प्रोडूसमार्केट्स (सेकंड अमेंडमेंट) बिल 2016 और दी पेप्सू टाउनशिप डेवलपमेंट बोर्ड (अमेंडमेंट) बिल 2016 भी पेश किए गए। इन्हें भी सदन ने मंजूरी दे दी।

दोपहर बाद जब आज सदन की बैठक शुरू हुई तो सबसे पहले पंजाब विधानसभा ने पूर्व उप स्पीकर पन्ना लाल नय्यर को श्रद्धांजलि दी गई। नय्यर अकाली सरकार में 1977 से 1980 तक उप स्पीकर रहे। उनका गत दिवस निधन हो गया था। पन्ना लाल नय्यर को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को 2.30 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। फिर जब सदन की बैठक शुरू हुई तो विधायक बैैंस ब्रदर्स ने अपने गैर सरकारी प्रस्ताव को लेकर हंगामा किया। भारी शोरगुल के बीच बैैंस ब्रदर्स सरकार पर आरोप लगा रहे थे।

बदल गई विधानसभा में परगट सिंह की सीट

अकाली दल के निलंबित विधायक परगट अब आजाद विधायक सिमरजीत और बलविदर बैंस के साथ बैठ गए। स्पीकर ने उनकी सीट बदल दी है। सत्र शुरू हुआ था तब परगट अकाली दल के खेमे में बैठे थे। विधानसभा में भी चौथा फ्रंट तैयार हो गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें