विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप में इस्‍तीफों का दौर, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने भी पद छोड़े

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 05:20 PM (IST)

दिल्‍लीनगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार असर पंजाब में भी पड़ा है। आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने अपने पदों से इस्‍तीफे दे दिए हैं।

आप में इस्‍तीफों का दौर, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने भी पद छोड़े
आप में इस्‍तीफों का दौर, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने भी पद छोड़े

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। दोनों ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिया है। दोनों ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी की पार्टी की हार की जिम्‍मेदारी ली है।

संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने अपने इस्‍तीफे पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद दिए हैं। इन इस्‍तीफों को दिल्‍ली के नगर निगम चुनाव में आप की हार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इन चुनावाें के बाद आप में इस्‍तीफों का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: भगवंत मान के बगावती तेवर, कहा- आप का हाल मोहल्‍ला क्रिकेट टीम जैसा

दोनों नेताओं ने अपने पदों से इस्तीेफे सांसद भगवंत मान द्वारा केंद्रीय नेतृत्‍व पर निशाना साधने के दो दिन बाद दिया है। मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के लिए केंद्रीय नेताओं और पार्टी नेतृत्‍व को जिम्‍मेदार ठहराया था। मान का कहना है कि चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्‍व की गलत नीतियों के कारण लोगाें कर समर्थन होन के बावजूद आप हार गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली की हार से पंजाब आप में खलबली, मान के बाद फूलका व घुग्‍गी ने भी उठाए सवाल

इसके बाद पंजाब के वरिष्‍ठ नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्‍व पर सवाल उठाए थे। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आैर कांग्रेस विधायक दल के नेता एचएस फूलका और आप के पंजाब कन्‍वीनर ग्रुरप्रीत सिंह घुग्‍गी ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व पर सवाल उठाए थे। घुग्‍गी ने भगवंत मान द्वारा उठाए गए सवालों का समर्थन किया है।